फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Education Minister Manish Sisodia said If we do not teach children with new technology, we will lag behind

दिल्ली: शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा- बच्चों को नई तकनीकी से नहीं पढ़ाएंगे तो हम पिछड़ जाएंगे

Thu, 01 Jul 2021 09:33 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 01 Jul 2021 09:33 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अगर नए जमाने के हिसाब से हम बच्चों को नई तकनीकी से नहीं पढ़ाएंगे, उन्हें नई तकनीकी के बारे में अच्छी जानकारी नहीं देंगे तो इससे हमारे बच्चे दुनिया की दौड़ में पिछड़ जाएंगे।

विज्ञापन
Delhi: Education Minister Manish Sisodia said If we do not teach children with new technology, we will lag behind
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अगर नए जमाने के हिसाब से हम बच्चों को नई तकनीकी से नहीं पढ़ाएंगे, उन्हें नई तकनीकी के बारे में अच्छी जानकारी नहीं देंगे तो इससे हमारे बच्चे दुनिया की दौड़ में पिछड़ जाएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों का पिछड़ना केवल बच्चों के पिछड़ने तक ही सीमित नहीं रहेगा, इससे हमारा देश तरक्की की राह में पीछे रह जाएगा। इसलिए आज हमें यह सोचना होगा कि हमें बच्चों को नई तकनीकी से आगे लेकर चलना है या पारंपरिक शिक्षा पद्धति में उलझकर पीछे रह जाना है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को गुरुगोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में नए प्लेसमेंट सेंटर, ओपन थिएटर और ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विद्यार्थियों की लर्निंग में जो गैप आया है उसे खत्म करने के लिए टीचिंग में नए तरीकों को अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के दौरान पिछले 2 सालों में सबसे ज्यादा नुकसान एजुकेशन सेक्टर को हुआ है। इस दौरान बच्चों की लर्निंग में जो गैप आया है उसे दूर करना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि ये हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस मुश्किल के समय में बेहतर काम करते हुए टीचिंग-लर्निंग में हुए नुकसान को कम से कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed