फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ED will interrogate Satyendra Jain in judicial custody, was arrested yesterday

Delhi: कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेजा, कल हुई थी गिरफ्तारी, केजरीवाल बोले- केंद्र ने कराया गिरफ्तार

Tue, 31 May 2022 05:20 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 31 May 2022 05:20 PM IST
सार

सतेंद्र जैन पर कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन का आरोप है। ईडी की तरफ से तुषार मेहता ने कोर्ट को जानकारी दी कि फरवरी 2015 से मई 2017 के बीच पैसों का लेनदेन किया गया।

विज्ञापन
Delhi ED will interrogate Satyendra Jain in judicial custody, was arrested yesterday
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन से भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ करेगी। उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। हालांकि ईडी ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सत्येंद्र जैन का बचाव किया और कहा कि यह पूरा मामला फर्जी है। उन्हें राजनीतिक कारणों से केंद्र सरकार ने गिरफ्तार कराया है।

विज्ञापन


सतेंद्र जैन पर कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन का आरोप है। ईडी की तरफ से तुषार मेहता ने कोर्ट को जानकारी दी कि फरवरी 2015 से मई 2017 के बीच पैसों का लेनदेन किया गया। ईडी ने कहा कि हमारे पास यह जानकारी भी है कि कैसे हवाला में पैसा लगाया गया और दिल्ली से कोलकाता पैसा कैसे भेजा गया। जिन फर्जी कंपनियों का सहारा लिया है, वह कोलकता से संबंधित हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अप्रैल में भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी, जिसके बाद दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप (आम आदमी पार्टी) सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया और जैन को बर्खास्त करने की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा और अन्य पार्टियों आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल उतरे बचाव में, बोले- मैंने पूरे मामले की जानकारी की

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सत्येंद्र जैन का बचाव किया और कहा कि हम (आम आदमी पार्टी) न ही भ्रष्टाचार बर्दाश्त करते हैं और न ही भ्रष्टाचार करते हैं। मैंने पूरे मामले की जानकारी खुद ली है। पूरा मामला फर्जी है। हमारी सरकार दुनिया कट्टर ईमानदार सरकार है। सत्येंद्र जैन को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया जा  रहा है। सत्येंद्र जैन बेदाग छूटेंगे। हमें कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पत्नी और बच्चों पर जो बीत रही है, हम वह दर्द समझते हैं। हम एक पैसे का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते। पंजाब में हमने अपने ही मंत्री को गिरफ्तार कराया लेकिन सत्येंद्र जैन का केस बिल्कुल फर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed