फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: E-rickshaw licenses will not be granted without 10 days of training

Delhi: 10 दिन की ट्रेनिंग बगैर नहीं मिलेगा ई-रिक्शा लाइसेंस, बढ़ते हादसों और ट्रैफिक अव्यवस्था पर सरकार सख्त

Fri, 29 May 2026 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 May 2026 01:54 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ई-रिक्शा और ई-कार्ट चालकों के लिए 10 दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग लागू की है। अब बिना प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा। इस मामले में परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi: E-rickshaw licenses will not be granted without 10 days of training
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजधानी की सड़कों पर तेजी से बढ़ती ई-रिक्शों की संख्या अब सरकार के लिए बड़ी चिंता बन गई है। गलत दिशा में चलना, अचानक यू-टर्न लेना, ओवरलोडिंग और बिना प्रशिक्षण के वाहन संचालन के कारण ई-रिक्शा सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ई-रिक्शा और ई-कार्ट चालकों के लिए 10 दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग लागू की है। अब बिना प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा। इस मामले में परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इसके तहत प्रशिक्षण केवल सरकार से अधिकृत संस्थानों में ही होगा। विभाग ने साफ कहा है कि सिर्फ अधिकृत संस्थानों द्वारा जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे और उसी के आधार पर ई-रिक्शा का ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत आवेदकों को कम से कम 10 दिन का प्रशिक्षण लेना होगा। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होंगे। प्रशिक्षण में चालक को सिर्फ वाहन चलाना ही नहीं, बल्कि सड़क पर व्यवहार और आपात स्थिति से निपटने तक की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए भी सख्ती : सरकार ने प्रशिक्षण संस्थानों के लिए भी कड़े मानक तय किए हैं। संस्थान के पास कम से कम 500 वर्गफुट का परिसर, प्रोजेक्टर वाला क्लासरूम, फायर सेफ्टी उपकरण, बैटरी चार्जिंग सिस्टम और प्रशिक्षित स्टाफ होना जरूरी होगा। संस्थान को बायोमेट्रिक उपस्थिति और ऑनलाइन रिकॉर्ड भी रखना होगा।


बता दें कि दिल्ली में ई-रिक्शा अंतिम मील कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा साधन बन चुके हैं। मेट्रो स्टेशनों, बाजारों और कॉलोनियों में लाखों लोग रोज इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बिना प्रशिक्षण और नियमों की अनदेखी के कारण ई-रिक्शा चालकों पर अक्सर ट्रैफिक नियम तोड़ने और हादसों की वजह भी हैं। परिवहन विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था से सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और ई-रिक्शा संचालन अधिक जिम्मेदार और व्यवस्थित बन सकेगा।

चालक को इन प्रमुख बातों की जानकारी जरूरी

  • ई-रिक्शा की बनावट, बैटरी, मोटर और कंट्रोल सिस्टम की जानकारी
  • सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग और ट्रैफिक नियम
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों और चौराहों पर वाहन संचालन
  • रिवर्सिंग, पार्किंग और ढलान पर वाहन नियंत्रण
  • रात और खराब मौसम में ड्राइविंग
  • रेलवे क्रॉसिंग और आपातकालीन परिस्थितियों में सावधानियां
  • बैटरी मेंटेनेंस और आग लगने पर बचाव
  • प्राथमिक उपचार और दुर्घटना के समय मदद
  • महिला सुरक्षा और यात्रियों के प्रति शिष्ट व्यवहार
  • ट्रैफिक संकेत, रोड मार्किंग और पार्किंग नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed