फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi drunk men misbehaves couple after video goes viral accused arrested car seized

नशे में धुत कार सवार युवकों ने दंपती से की बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2020 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Sep 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi drunk men misbehaves couple after video goes viral accused arrested car seized
accused arrested - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में कार सवार दंपती से बदसलूकी करने के मामले का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


दंपती ने ट्विटर के जरिए इसकी शिकायत की थी और उसमें वीडियो भी शेयर किया था। दंपती के मुताबिक सड़क के बीचों-बीच शराब पीकर कार चला रहे कुछ युवकों ने बदसलूकी की। दंपती आरोपियों से साइड मांग रहे थे।
विज्ञापन


ट्विटर पर आपबीती बताते हुए दंपति ने पुलिस आयुक्त, दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों को टैग किया है। दंपती के मुताबिक बुधवार रात वह कार से अपने घर जा रहे थे। पश्चिम विहार इलाके में आगे चल रही कार में सवार कुछ युवक शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता नहीं देने पर उन लोगों ने युवकों से साइड मांगने की कोशिश की। आरोपियों ने उनकी कार रोककर दरवाजा खोलने की कोशिश करते हुए गाली-गलौज की। दरवाजा लॉक होने की वजह से खुल नहीं पाया। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed