फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi drugs smuggling aiims trauma centre lab assistant with friend arrested

दिल्ली: गांजा की तस्करी में एम्स ट्रॉमा सेंटर का लैब असिस्टेंट दोस्त के साथ गिरफ्तार

Tue, 03 Aug 2021 07:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Aug 2021 07:16 PM IST
सार

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से साढ़े छह किलो गांजा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा की खेप अपने दोस्त अंकित से लेकर आया था।

विज्ञापन
Delhi drugs smuggling aiims trauma centre lab assistant with friend arrested
बरामद गांजा (फाइल फोटो) - फोटो : a

विस्तार

दिल्ली के द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने गांजा की तस्करी में एम्स ट्रॉमा सेंटर के लैब असिस्टेंट को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजे की खेप मंगाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे। इनके पास से पुलिस ने साढ़े छह किलो गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान ब्रजपुरी निवासी अभिषेक सिंह और उसके दोस्त की पहचान करावल नगर निवासी अंकित के रूप में हुई है। शाखा में तैनात एएसआई करतार को सूचना मिली कि गांजा की तस्करी करने वाला एक आरोपी सेक्टर 20 द्वारका में खेप लेकर आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से साढ़े छह किलो गांजा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा की खेप अपने दोस्त अंकित से लेकर आया था। पुलिस उसके निशानदेही पर करावल नगर में छापा मारकर अंकित को गिरफ्तार कर लिया। अंकित ने बताया कि वह गांजे की खेप को लोनी से लेकर आया था और अभिषेक को खेप पहुंचाने के लिए दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और पिछले छह सात साल से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। अभिषेक एम्स ट्रॉमा सेंटर में लैब असिस्टेंट के पद पर काम करता है। जबकि अंकित पेशे से ऑटो ड्राइवर है।


बुरी संगत में आकर दोनों दोस्त गांजा का सेवन करने लगे और बाद में गांजे की तस्करी करने लगे। वह उड़ीसा से गांजे की खेप मंगाकर उसे दिल्ली के कई इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed