{"_id":"68746587e142443b330754be","slug":"delhi-double-murder-case-two-friends-attacked-each-other-with-knife-in-tilak-nagar-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Double Murder: दिल्ली में दोहरा हत्याकांड, दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर चाकू से किए वार, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Double Murder: दिल्ली में दोहरा हत्याकांड, दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर चाकू से किए वार, दोनों की मौत
Mon, 14 Jul 2025 07:39 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Jul 2025 07:39 AM IST
सार
दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया, दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Delhi Double Murder
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक पार्क में दो दोस्तों की हत्या हुई है। वारदात की सूचना पर ख्याला थाना और तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके में दोहरे हत्याकांड सामने आया है। जांच में सामने आया है कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला किया।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है। दोनों ख्याला बी ब्लॉक के निवासी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दोनों दोस्त एक ही गली में अपने परिवारों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों ही शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदीप प्रॉपर्टी डीलर था। वो जिम ट्रेनर भी रहा था।

फिलहाल, स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। तिलक नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
#WATCH | Delhi | A double murder case reported in the Tilak Nagar police station area of West Delhi. As soon as the information was received, police from Khyala police station and Tilak Nagar police station reached the spot. The investigation is underway. It was found that one… pic.twitter.com/TV5GGsp5TO
— ANI (@ANI) July 14, 2025