फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Double kidney transplant done for the first time in AIIMS

Delhi : एम्स में पहली बार हुआ दोहरा किडनी प्रत्यारोपण, अपने आप में अनोखा मामला

Sun, 17 Mar 2024 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 01:54 AM IST
सार

करीब पौने तीन माह की निगरानी के बाद मरीज की दोनों किडनी सही से काम कर रही है। इस मामले में एम्स के डॉक्टरों ने 51 वर्षीय महिला में 78 वर्षीय महिला से प्राप्त दोनों किडनी को दाहिनी ओर एक दूसरे के ऊपर लगाया गया था। यह अपने आप में एक अनोखा मामला है।

विज्ञापन
Delhi: Double kidney transplant done for the first time in AIIMS
किडनी प्रत्यारोपण

विस्तार

एम्स में पहली बार दोहरी किडनी का प्रत्यारोपण हुआ। करीब पौने तीन माह की निगरानी के बाद मरीज की दोनों किडनी सही से काम कर रही है। इस मामले में एम्स के डॉक्टरों ने 51 वर्षीय महिला में 78 वर्षीय महिला से प्राप्त दोनों किडनी को दाहिनी ओर एक दूसरे के ऊपर लगाया गया था। यह अपने आप में एक अनोखा मामला है।

विज्ञापन


एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 22 दिसंबर को एम्स में सर्जिकल अनुशासन विभाग और नेफ्रोलॉजी विभाग ने ओआरबीओ के सहयोग से पहला दोहरा किडनी प्रत्यारोपण किया। इस मामले में 78 वर्षीय महिला ने अंगदान किया था। 19 दिसंबर को महिला को सिर में चोट लगने के कारण एम्स में भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। महिला की उम्र ज्यादा होने के कारण उनकी एक किडनी डायलिसिस पर एक मरीज के लिए पर्याप्त नहीं पाई गई। ऐसे में एक ही प्राप्तकर्ता में दोनों किडनी का उपयोग करने का निर्णय लिया गया। किडनी की तलाश कर रही 51 वर्षीय महिला डायलिसिस पर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए एम्स की डॉ. असुरी कृष्णा, डॉ. सुशांत सोरेन और प्रोफेसर वी. सीनू ने 22 दिसंबर को सर्जरी कर दोनों किडनियों को प्राप्तकर्ता के दाहिनी ओर एक के ऊपर एक रखा गया। सर्जरी के बाद प्राप्तकर्ता की दोनों किडनियां अच्छी तरह से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed