फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Double decker flyover work on Wazirabad road stuck

Double decker flyover: वजीराबाद रोड पर डबल डेकर फ्लाईओवर का काम अटका, नहीं मिली हरे पेड़ों को हटाने की अनुमति

Sun, 17 Aug 2025 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 03:39 AM IST
सार

मेट्रो ने कॉरिडोर के लिए वायाडक्ट का निर्माण पूरा कर लिया है लेकिन सड़क को फ्लाईओवर से जोड़ने वाले दोनों तरफ के रैंप पेड़ों की वजह से अभी तक नहीं बन सके हैं।

विज्ञापन
Delhi: Double decker flyover work on Wazirabad road stuck
निर्माणाधीन फ्लाईओवर ... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भजनपुरा और यमुना विहार के बीच बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर का काम पेड़ों को हटाने की अनुमति नहीं मिलने से अटक गया है। यह फ्लाईओवर दिल्ली मेट्रो के मौजपुर से मजलिस पार्क कॉरिडोर का हिस्सा है जिसमें ऊपरी डेक पर मेट्रो व निचले डेक पर चार लेन का फ्लाईओवर होगा। फ्लाईओवर के दोनों उतरने वाले हिस्सों (भजनपुरा और बृजपुरी) में करीब 80 से अधिक हरे पेड़ आ रहे हैं।

विज्ञापन


मेट्रो ने कॉरिडोर के लिए वायाडक्ट का निर्माण पूरा कर लिया है लेकिन सड़क को फ्लाईओवर से जोड़ने वाले दोनों तरफ के रैंप पेड़ों की वजह से अभी तक नहीं बन सके हैं। यह दिल्ली का पहला डबल-डेकर वायाडक्ट है जिसके निचले डेक में चार लेन की सड़क होगी। भजनपुरा और यमुना विहार के बीच यह खंड करीब 1.4 किलोमीटर लंबा है। कुछ महीनों से काम रुके होने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने हाल ही में निर्माण कार्य की समीक्षा की थी और विभाग को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया था। परियोजना का निर्माण डीएमआरसी कर रही है जबकि धनराशि दिल्ली सरकार दे रही है। इसका रखरखाव पीडब्ल्यूडी करेगा।
विज्ञापन


2021 में हुई थी घोषणा
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत बन रहे तीन डबल-डेकर वायाडक्ट में से यह पहला है। इसकी घोषणा 2021 में की गई थी। तीनों में से सबसे लंबा 2.4 किलोमीटर का वायाडक्ट संगम विहार और आंबेडकर नगर स्टेशनों के बीच एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर होगा। दूसरा वायाडक्ट आजादपुर और रानी झांसी रोड चौराहे के बीच आरके आश्रम मार्ग-जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर पर 2.2 किलोमीटर लंबा होगा। मौजूदा समय में भजनपुरा और यमुना विहार के बीच बनाए जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
फ्लाईओवर बनने से भजनपुरा, यमुना विहार, मौजपुर व आसपास के लाखों लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। लंबी दूरी वाले वाहन सीधे फ्लाईओवर से गुजर सकेंगे जिससे स्थानीय यातायात पर दबाव कम होगा। खास बात यह भी है कि खजूरी चौक उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रमुख ट्रैफिक बिंदु है। ये लंबे समय से भीड़ और जाम की समस्या से जूझ रहा है। फ्लाईओवर और मेट्रो परियोजना से खजूरी चौक पर जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। चार लेन का फ्लाईओवर खजूरी चौक के आसपास के यातायात को डायवर्ट करेगा, जिससे चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed