{"_id":"66ff30380930a25372098654","slug":"delhi-dialogue-on-increasing-violence-against-women-and-role-of-media-tomorrow-amar-ujala-media-partner-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और मीडिया की भूमिका पर संवाद कल, अमर उजाला मीडिया सहयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और मीडिया की भूमिका पर संवाद कल, अमर उजाला मीडिया सहयोगी
Fri, 04 Oct 2024 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:31 AM IST
सार
दोपहर से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें अमर उजाला मीडिया सहयोगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरा रंग फाउंडेशन महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और मीडिया की भूमिका विषय पर शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन करेगा। दोपहर से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें अमर उजाला मीडिया सहयोगी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सुजाता मधोक, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों पर काम कर रही पत्रकार प्रियंका दुबे, कवि-स्त्रीवादी आलोचक और डीयू में प्रोफेसर सुजाता, लेखक प्रो. कौशल पंवार, लेखक और आप विधायक दिलीप पाण्डेय और अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता आजाद सिंह शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
संगोष्ठी को अमर उजाला थाप पुरस्कार से सम्मानित लेखिका अणु शक्ति सिंह मॉडरेट करेंगी। इस मौके पर गाजियाबाद की पूर्व महिला प्रधान अर्णिमा त्यागी को वर्ष 2024 का रंग साहस का अवार्ड दिया जाएगा।
जेंडर विमर्श और महिला सशक्तिकरण के लिए बीते आठ वर्षों से काम कर रही संस्था मेरा रंग फाउंडेशन की संस्थापक शालिनी श्रीनेत ने कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बीते वर्षों में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में मीडिया की भूमिका अहम हो जाती है।