फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi mcd election 2022 bjp releases list of candidates

Delhi MCD Election 2022: भाजपा ने जारी की 232 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसको कहां से मिला टिकट

Sat, 12 Nov 2022 10:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Nov 2022 10:49 PM IST
सार

प्रदेश चुनाव समिति की कई दौर की बैठक के बाद भाजपा ने प्रत्याशियों की यह सूची जारी की है। भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
delhi mcd election 2022 bjp releases list of candidates
एमसीडी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने दिल्ली में एमसीडी चुनावों को लेकर शनिवार रात 232 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से नामों की घोषणा की गई है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से पहले शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा दिल्ली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। टिकट में महिलाओं को अधिक तरजीह दी गई है। जारी सूची में 126 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा और राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर भी मौजूद रहीं। बैठक में समिति ने मंडलों, जिलों के साथ-साथ राज्य के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से व्यापक जानकारी लेने के बाद विचार-विमर्श किया। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को हुई भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की दूसरी बैठक में अधिकतर सांसदों व प्रदेश पदाधिकारियों के बीच टकराव बना रहा। यही कारण रहा कि शुक्रवार रात शुरू हुई ये बैठक शनिवार भोर तक चली समिति की बैठक में एक भी वार्ड के लिए उम्मीदवार का नाम तय नहीं हो सका था। प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा ने सभी सांसदों व पदाधिकारियों से दावेदारों की सूची ले ली थी। इसके अलावा उन्होंने उम्मीदवार तय करने के लिए उप-समिति का गठन किया था।

सूत्रों के अनुसार चुनाव समिति की पहली बैठक गुरुवार रात 10 बजे के बाद शुरू हुई थी, जो शुक्रवार सुबह तीन बजे तक जारी रही। इस दौरान दावेदारों की सिफारिश करने पर दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी, पश्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष आशीष सूद, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर, प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद हंसराज हंस को प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। उनके बीच नोकझोंक की भी नौबत आई थी।

विज्ञापन

यहां देखें प्रत्याशियों की पूरी सूची--



यहां देखें शेष सूची---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed