फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: crooks escaped after stealing many idol from the temple in broad daylight, police engaged in investigation

दिल्ली: दिन दहाड़े मंदिर से मूर्ति चोरी कर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस  

Mon, 14 Dec 2020 10:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 14 Dec 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi: crooks escaped after stealing many idol from the temple in broad daylight, police engaged in investigation
delhi police - फोटो : Amar Ujala

मोहन गार्डन इलाके में दिन दहाड़े एक मंदिर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने मंदिर से श्री कृष्ण की करीब 11 किलो की पीतल की मूर्ति सहित अन्य देवी देवताओं की पांच-छह मूर्ति चुराकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर के पुजारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। 

विज्ञापन


भगवती गार्डन निवासी राजनाथ शर्मा ने बताया कि उसने अपने मकान के भूतल पर रामचंद्र मंदिर के नाम से एक मंदिर बनाया हुआ है। जहां सुबह में पूजा पाठ करने के बाद वह दोपहर में आराम करने के लिए उपर की मंजिल पर चले जाते हैं। शनिवार दोपहर में वह करीब तीन बजे उपर की मंजिल पर चले गए। मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था। 
विज्ञापन


करीब साढ़े पांच बजे वह नीचे मंदिर में आए, तो मंदिर से पीतल की 11 किलो की कृष्ण की मूर्ति व पांच छह अन्य पीतल की मूर्तियों को गायब पाया। राजनाथ शर्मा ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed