फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi crook release on interim bail for treatment organise cocktail party invite 40 criminals of delhi haryana

इलाज के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा कुख्यात बदमाश ने दी कॉकटेल पार्टी, शामिल हुए दिल्ली-हरियाणा के 40 बदमाश

Mon, 10 Aug 2020 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Delhi crook release on interim bail for treatment organise cocktail party invite 40 criminals of delhi haryana
कुख्यात बदमाश ने बीमारी का बहाना बना की कॉकटेल पार्टी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के द्वारका जिले के सेक्टर-23 में रविवार रात पोचनपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस पर गैंगस्टर सनी उर्फ नंदी के तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा होने पर कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


पार्टी में दिल्ली-हरियाणा के करीब 40 बदमाश शिरकत कर तेज म्यूजिक पर जमकर डांस कर रहे थे। पार्टी की भनक लगते ही पुलिस टीम ने दलबल के साथ श्याम वाटिका नाम के फार्म हाउस पर छापेमारी कर दी।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान सनी के सहयोगियों के पास से अत्याधुनिक हथियार  बरामद हुए हैं। बाकी सभी बदमाशों के पहले से जमानत पर रिहा होने पर उनका पैनडेमिक एक्ट के तहत चालान किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सनी ने एक नया गैंग बनाने के लिए दूसरे बदमाशों के साथ बैठक करने के मकसद से पार्टी का आयोजन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी द्वारका अंटो अल्फोंस के मुताबिक,  सेक्टर -23 श्याम वाटिका में छापा मारकर दिल्ली- हरियाणा के 37 खूंखार बदमाशों को शराब पार्टी करते हुए पकड़ा है। 31 अगस्त 2020 तक गैंगस्टर सनी मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत पर था।

सनी एक हत्या के आरोप में लंबे वक्त से तिहाड़ जेल में बंद था। पार्टी की जानकारी बीट कांस्टेबल राम चंदर और राम किशन को मिल गई। दोनों पुलिसवालों ने आलाधिकारियों को तत्काल पूरे मामले की जानकारी दी। इस सूचना पर पुलिस टीम के साथ-साथ सादे कपड़ों में जवान फार्म हाउस पर छापेमारी के लिए पहुंच गए। 

फार्म हाउस में दाखिल होने पर पुलिस ने पाया कि सभी बदमाश बॉलीवुड गानों पर शराब के नशे में झूम रहे थे। तभी पुलिस को देखकर सभी बदमाश बाउंड्री से छलांग मारकर भागने के फिराक में थे, लेकिन घेराबंदी कर 37 बदमाशों को दबोच लिया गया।

हालांकि 3 से 4 बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। फार्म हाउस से सनी समेत 37 बदमाशों को पकड़ गया है। जिनमें महेश सेहरावत,  केशव लांबा, बिरजू , नीरज, और सज्जन के पास से अत्याधुनिक हथियार मिले हैं। 

पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी का चालान कर छोड़ दिया गया। पुलिस को मौके से तीन लग्जरी कारें भी बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक के भी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही जमानत पर रिहा सभी आरोपियों का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed