फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: criminal stabbed a constable with a knife.

Delhi : घोषित बदमाश ने सिपाही को चाकू से गोदा, हाथ और सीने में घाव से हालत गंभीर

Sun, 10 Dec 2023 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 07:13 AM IST
सार

सिपाही के सीने और हाथ में चाकू लगा है। उसकी हालत गंभीर है और उनका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Delhi: criminal stabbed a constable with a knife.
सिपाही भूपेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श नगर थाने के एक घोषित बदमाश ने शुक्रवार रात एक सिपाही को चाकू से गोद दिया। सिपाही के सीने और हाथ में चाकू लगा है। उसकी हालत गंभीर है और उनका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने बदमाश के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


अशोक विहार थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है। घायल सिपाही की पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई है।  वह आदर्श नगर थाने के क्रैक टीम में तैनात हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात 9.45 बजे आदर्श नगर थाना पुलिस को घोषित बदमाश अजय के वजीरपुर के रेलवे ट्रैक के शौचालय के पास होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि अजय अपने साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।  उसके पास हथियार भी है। सूचना मिलने के बाद क्रैक टीम में तैनात हवलदार अजय, मुकेश, सिपाही भूपेंद्र और रोहित रंजन बदमाश को पकड़ने के लिए वहां पहुंचे। पुलिस ने शौचालय के पीछे अजय को एक साथी आकाश के साथ शराब पीते देखा। टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को देखते ही दोनों बदमाश वहां से भागने लगे। सिपाही भूपेन्द्र ने अजय का पीछा किया और कुछ दूर भागने के बाद उसे पकड़ लिया। तभी अजय ने चाकू निकालकर सिपाही पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाश ने सिपाही के सीने और दाहिने हाथ पर चाकू मारकर भाग गया। चाकू लगते ही भूपेंद्र वहीं गिर गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथी आजादपुर निवासी आकाश को पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी तुरंत आला पुलिस अधिकारियों को दी और घायल सिपाही को लेकर तुरंत शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को जिले के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचकर सिपाही के हालत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली।

लूट-शस्त्र अधिनियम में दर्ज हैं 7 मामले   
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीना ने बताया कि घटना के बाबत अशोक विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीम गठित कर दी गई है। पुलिस बदमाश के ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय पर लूटपाट और शस्त्र अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज हैं। वह आदर्श नगर थाने का घोषित बदमाश है।

भाई की पिटाई की शिकायत करने गया तो चाकू से गोदा

डाबड़ी में भाई की पिटाई की शिकायत करने पहुंचे युवक को आरोपियों ने चाकू से गोदकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे पिस्टल दिखाकर गोली मारने की भी धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घायल युवक को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। 

वह सपरिवार बिंदापुर जेजे कालोनी में रहता है और निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि छह दिसंबर को दो लड़कों ने उसके मामा के बेटे कपिल की पिटाई कर दी थी। देर रात इस बात की जानकारी मिलने के बाद वह आरोपियों के परिवार वालों के पास मारपीट करने की शिकायत करने गया था। घर पर दोनों आरोपी मिल गए। दोनों उसके साथ बहस करने लगे। विरोध करने पर एक ने चाकू निकालकर उसके पेट में मार दिया। इससे वह घायल हो गया। 

दूसरे ने उसे पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने घायल रोहित को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डाबड़ी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। रात में पीड़ित बयान देने के हालत में नहीं था। अगले दिन पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed