{"_id":"62f5f352ac956e1cbf142ffd","slug":"delhi-crime-two-nigerians-arrested-for-smuggling-chemicals-and-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: केमिकल और गांजा की तस्करी में दो नाइजीरियन गिरफ्तार, करोड़ों का मादक पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: केमिकल और गांजा की तस्करी में दो नाइजीरियन गिरफ्तार, करोड़ों का मादक पदार्थ बरामद
Fri, 12 Aug 2022 12:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:00 PM IST
सार
नाइजीरियन नागरिक हेरी आईफेएनयी और ओबिओरा के पास से पुलिस ने करोड़ों का मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये लोग तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे। वीजा की अवधि खत्म होने के बाद ये भारत में अवैध रूप से रहने लगे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केमिकल और गांजा की तस्करी मामले में पुलिस ने दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह लोग अवैध रूप से भारत में रहकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से मादक पदार्थ बनाने का केमिकल और पांच किलो गांजा बरामद किया है। बरामद केमिकल की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा वेस्टर्न रेंज के एसीपी राजकुमार की टीम को सूचना मिली कि कुछ विदेशी नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी करने में लगे हुए हैं। इनमें से दो नाइजीरियन नागरिक हेरी आईफेएनयी और ओबिओरा वार्ड नंबर-9, गोशाला रोड, किशनगढ़ में रहते हैं। एसीपी की देखरेख में इंस्पेक्टर अभिजीत व इंस्पेक्टर सतीश की टीम ने घेराबंदी कर दोनों नाइजीरियन नागरिक हेरी और ओबिओरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हेरी के कब्जे से केमिकल और ओबिओरा के कब्जे से गांजा बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये लोग तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे। वीजा की अवधि खत्म होने के बाद ये भारत में अवैध रूप से रहने लगे। पुलिस ने दोनों को चार अगस्त को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन