{"_id":"63c3aad45498426d1b754357","slug":"delhi-crime-news-youth-beaten-to-death-in-vijay-vihar-area-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: युवक की पीटकर हत्या, मंदिर के पास मिला शव; परिवार वालों ने दोस्तों पर जताया हत्या करने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: युवक की पीटकर हत्या, मंदिर के पास मिला शव; परिवार वालों ने दोस्तों पर जताया हत्या करने का शक
Sun, 15 Jan 2023 12:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:57 PM IST
सार
पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मृतक की पहचान बुध विहार फेज एक निवासी दीपू (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
विजय विहार इलाके में एक युवक की पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव बुध विहार फेज एक के लाल मंदिर के पास से मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिवार वालों ने युवक के दोस्तों पर हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मृतक की पहचान बुध विहार फेज एक निवासी दीपू (26) के रूप में हुई है। 12 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि लाल मंदिर बुध विहार फेस एक के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
युवक के शरीर पर जगह जगह चोट के निशान थे। मृतक को उसके छोटे भाई शिवम ने पहचान की। उसने बताया कि उसका परिवार मूलत: गांव नरडोली एटा यूपी का रहने वाला है। दिल्ली में उनका परिवार बुध विहार फेज एक में किराए के मकान में रहता है। वह बुध विहार इलाके के एक साड़ी स्टोर में सेल्समैन का काम करता है।
विज्ञापन