फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Woman abducted innocent child as she had no children of her own

ये कैसी 'ममता': शादी के पांच साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ पैदा, महिला ने दूसरे की संतान को कर लिया अगवा

Sun, 31 Dec 2023 07:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Dec 2023 07:33 AM IST
सार

गिरफ्तार महिला की पहचान रेशमा कौर (35) के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि शादी के पांच साल बाद भी जब बच्चा पैदा नहीं हुआ तो उसने किसी बच्चे को अगवा करने की साजिश रची। इसके बाद 24 दिसंबर को शहीदी दिवस के दिन बच्चे को अगवा कर लिया।

विज्ञापन
Delhi Crime News Woman abducted innocent child as she had no children of her own
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिला के मानसरोवर पार्क इलाके में संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिला ने चार साल के बच्चे को अगवा कर लिया। महिला मासूम को तिलक नगर स्थित घर ले गई। शिकायत मिलने के पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी महिला को दबोचकर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


गिरफ्तार महिला की पहचान रेशमा कौर (35) के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि शादी के पांच साल बाद भी जब बच्चा पैदा नहीं हुआ तो उसने किसी बच्चे को अगवा करने की साजिश रची। इसके बाद 24 दिसंबर को शहीदी दिवस के दिन बच्चे को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त  रोहित मीना ने बताया कि 24 दिसंबर को मानसरोवर पार्क निवासी पवन कुमार ने बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। किसी ने उसे अगवा कर लिया है। पुलिस ने फौरन पवन की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने टीम का गठन कर दिया। इस बीच पुलिस ने करीब 30 किलोमीटर के एरिया में लगे 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। जांच में पुलिस को पता चला कि किसी महिला ने मासूम को अगवा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी के आधार पर महिला का पीछा करती रही। इसके अलावा मासूम को साथ ले जाने में महिला ने जिस सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल किया, उसकी भी पड़ताल की गई। काफी मेहनत के बाद पुलिस के प्रयास रंग लाए और महिला की पहचान तिलक नगर निवासी रेशमा कौर के रूप में हुई। एक टीम ने तिलक नगर में छापा मारकर आरोपी को दबोचकर बच्चे को बरामद कर लिया। 


बदमाश है आरोपी महिला का भाई 
रेशमा 24 दिसंबर को शहीदी दिवस के जुलूस में शामिल होने मानसरोवर पार्क आई थी। यहां उसने मासूम को घर के पास खेलता देखकर अगवा करने का मन बनाया। रेशमा ने बहन के छह साल के बेटे को मासूम के साथ खेलने के लिए कहा। दोनों आपस में घुल मिल गए तो महिला बच्चे को बहलाकर साथ ले गई। बाद में उसने मासूम को अपने घर पर रख लिया। महिला खुद छोटा-मोटा काम करती है। महिला का भाई हीरा मानसरोवर पार्क थाने का घोषित बदमाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed