फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Three arrested for shooting teenager

बहन से दोस्ती नहीं हुई बर्दाश्त: पहले किशोर को मारी गोली, फिर जंगल ले जाकर जमकर की पिटाई; तीन गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2023 05:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Feb 2023 05:39 PM IST
सार

आरोपियों के एक साथी की बहन की किशोर से दोस्ती थी। इस बात पर नाराज होकर उसको पैर में गोली मारी गई थी। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया और उसे जंगल में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की गई।

विज्ञापन
Delhi Crime News Three arrested for shooting teenager
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने नवीन नामक नाबालिग लड़के को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अरुण (24), कमल (34) और अनुराग उर्फ कल्ली (23) कूसुमपुर पहाड़ी के अक्कू गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों के एक साथी की बहन की नवीन से दोस्ती थी। इस बात पर नाराज होकर नवीन को पैर में गोली मारी गई थी। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया और उसे जंगल में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी उसे मुनिरका में फेंक कर चले गए थे।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी के अनुसार कूसुमपुर पहाड़ी, वसंत विहार निवासी नवीन ने 23 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 22 व 23 फरवरी की रात शादी में शामिल होकर मसूदपुर कम्युनिटी सेंटर से अपने घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी मोटरसाइकिलों पर पांच-छह युवक वहां आए और नवीन के पैर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी नवीन का अपहरण कर रात 1.30 बजे भंवर सिंह कैंप जंगल में ले गए। यहां पर नवीन की जमकर पिटाई की। इसके बाद सुबह के समय उसे मुनिरका बस स्टेंड पर फेंक कर चले गए। आरोपियों पकड़ने के लिए जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी पवन दहिया की देखरेख में एसआई अशोक कुमार, एसआई मनीष व एएसआई महेश की टीम को लगाया गया।
विज्ञापन


एसआई अशोक की टीम ने 48 घंटे की जांच के बाद आरके पुरम इलाके में दबिश देकर कूसुमपुर पहाड़ी निवासी अरुण, कमल और अनुराग उर्फ कल्ली को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक स्वचालित पिस्टल, तीन कारतूस और एक कारतूस के साथ देशी कट्टा बरामद किया गया। कमल आम्र्स एक्ट, हत्या का प्रयास व रॉबरी में गिरफ्तार हो चुका है। पहले वह किशोर गिरोह का सदस्य था। सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत होने के बाद वह प्रशांत उर्फ अक्कू गिरोह में शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन से दोस्ती होने पर मारी थी गोली
प्रशांत उर्फ अक्कू वसंत विहार इलाके का घोषित बदमाश है। इनसे 22 फरवरी को इनका साथी विशाल मिला। विशाल ने इनको बताया कि कूसुमपुर पहाड़ी निवासी नवीन का उसकी बहन से दोस्ती है। विशाल नवीन को सबक सिखाना चहाता था। साजिश के तहत इन्होंने नवीन को गोली मारी और फिर वसंत विहार का घोषित बदमाश अरुण और अनुराग आदि लोग उसका अपहरण कर ले गए थे। अरुण के खिलाफ पहले से नौ मामले दर्ज है। कमल के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed