{"_id":"6444d4e70e0aefea1302a823","slug":"delhi-crime-news-murder-of-a-young-man-by-stabbing-him-in-raj-park-area-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार: चाकू से किए वार से युवक की आंतें आई बाहर, बेरहमी से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार: चाकू से किए वार से युवक की आंतें आई बाहर, बेरहमी से उतारा मौत के घाट
Sun, 23 Apr 2023 12:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:19 PM IST
सार
मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड की मदद से हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हाथरस निवासी जितेन्द्र कुमार है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की चाकू से बेहरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक पर चाकू से इस तरह से वार किए गए कि उसकी आंतें बाहर निकल आईं। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 12.23 बजे उन्होंने पीसीआर कॉल मिली। जिसमें बताया गया कि राज पार्क राठी अस्पताल की गली के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उसपर चाकू से वार इतना बेरहमी से किया गया था कि उसकी आंत बाहर गिर गई थीं। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड की मदद से हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हाथरस निवासी जितेन्द्र कुमार है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन