{"_id":"658098b768ce9d55b60ec456","slug":"delhi-crime-news-man-murdered-by-bricking-to-avenge-abuse-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली का बदला लेने के लिए हत्या: ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली का बदला लेने के लिए हत्या: ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
Tue, 19 Dec 2023 12:38 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:38 AM IST
सार
मृतक जोगिंदर (40) सपरिवार कीर्ति नगर इलाके में रहते थे। परिवार में उनकी मां और भाई राजिंदर हैं। वह पेंट का काम करते थे। आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक ने उसे गाली दी थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीर्ति नगर इलाके में एक व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक ने उसे गाली दी थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक जोगिंदर (40) सपरिवार कीर्ति नगर इलाके में रहते थे। परिवार में उनकी मां और भाई राजिंदर हैं। वह पेंट का काम करते थे। 14 दिसंबर की रात पुलिस को कीर्ति नगर इलाके में पुलिस को एक व्यक्ति पर ईंट से जानलेवा हमला करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल जोगिंदर को उनके भाई राजिंदर अस्पताल लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि जोगिंदर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई राजिंदर ने पुलिस को बताया कि रात में जोगिंदर घर आए। उन्होंने बताया कि उनका अभिषेक से झगड़ा हो गया है। राजिंदर ने उन्हें अपने कमरे में भेज दिया। इसी दौरान आरोपी अभिषेक उनके घर पहुंचा। वह जोगिंदर से मिलना चाहता था। उसने बताया कि वह जोगिंदर से माफी मांगने के लिए आया है। घर के अंदर आने के बाद अभिषेक ने राजिंदर को 10 रुपये देकर सिगरेट लाने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वापस आने पर राजिंदर ने अपने भाई को जोर जोर से चिल्लाते हुए देखा। वह कमरे के अंदर पहुंचे तो देखा कि अभिषेक उनके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। उन्हें देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। राजिंदर ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और फिर घायल भाई को लेकर पास के अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कीर्ति नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।