{"_id":"639976fc87b5e91c59238c4b","slug":"delhi-crime-news-delhi-police-arrested-youtuber","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ियों के काफिले को लेकर मचाता था हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ियों के काफिले को लेकर मचाता था हुड़दंग
Wed, 14 Dec 2022 12:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Dec 2022 12:41 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी। ये रात होते ही अपनी कई लग्जरी गाड़ियों के काफिले को लेकर दोस्त के साथ सड़क पर हुडदंग मचाता था।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जिले में यू ट्यूबर रणबीर सिंह रील बनाने के चक्कर में सरेराह कानून की धज्जियां उड़ा रहा था। उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में न तो नंबर प्लेट थी और न ही आरसी। कार की खिड़कियों के शीशे भी काले थे। उसने कार को मॉडिफाई भी किया हुआ था। वह कार को तेज रफ्तार से टेड़ा-मेड़ा चलाता हुआ स्टंटबाजी करता हुआ दिखाई दिया। हाथ में गन भी ले रखी थी।
विज्ञापन
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मैदानगढ़ी थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी रणबीर व उसकी महिला दोस्त को पकड़कर उनका मोटर वाहन अधिनियम में चालान किया गया है। रणवीर की स्विफ्ट डिजायर व कनिका की बीएमडब्ल्यू कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक यू-ट्यूबर कार से स्टंटबाजी कर लोगों की जान खतरे में डाल रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई। इस दौरान छतरपुर एंक्लेव इलाके में एक युवक व युवती अपनी-अपनी कारों से स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोका। जांच में पता लगा कि बीएमडब्ल्यू कार में छतरपुर निवासी कनिका सवार है। उससे कार के कागजात मांगे तो उसके पास कागजात नहीं थे। स्विफ्ट डिजायर कार में यू-ट्यूबर पूठकलां गांव निवासी रणबीर सवार था।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि दोनों ने अपनी-अपनी कारों को मॉडिफाई किया हुआ था। ये भी पता लगा कि रणबीर सिंह यू-ट्यूबर हैं और स्टंट करते हुए व खतरनाक ड्राइविंग की वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डाल चुका है। एक वीडियो में उसके पास गन दिखाई दे रही है। पता लगा कि चंडीगढ़ नंबर वाली बीएमडब्ल्यू कार प्लम सैलून प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है।