{"_id":"63e79fe9e30e9969f20cc726","slug":"delhi-crime-news-17-lakh-robbery-solved-in-sultanpuri-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सुल्तानपुरी में 17 लाख लूट की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने पीछा कर ऐसे दबोचा एक आरोपी; बाकियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सुल्तानपुरी में 17 लाख लूट की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने पीछा कर ऐसे दबोचा एक आरोपी; बाकियों की तलाश जारी
Sat, 11 Feb 2023 07:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Feb 2023 07:32 PM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में राहुल ने खुलासा किया है कि उसने बृजेश, पीयूष और रमन पारवा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात वाले दिन राहुल और बृजेश ने मिलकर पीड़ित आशीष पर डंडे से हमला किया था। बाद में रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में दूध कारोबारी पर हमला कर 17 लाख रुपये लूटने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को बुध विहार इलाके से करीब ढाई किलोमीटर पीछा कर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल बंसल (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए 75 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में राहुल ने खुलासा किया है कि उसने बृजेश, पीयूष और रमन पारवा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात वाले दिन राहुल और बृजेश ने मिलकर पीड़ित आशीष पर डंडे से हमला किया था। बाद में रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि पिछले दिनों सुल्तानपुरी थाने में पीड़ित आशीष ने 17 लाख रुपये लूट की कॉल की थी। पीड़ित ने बताया कि उसका दिल्ली मिल्क स्कीम और मदर डेयरी काम है। घटना वाले दिन वह कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। इस बीच दो लड़कों ने इस पर हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम को भी जांच में लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। इसके बाद एक आरोपी राहुल बंसल की फोटो के आधार पर पुराने रिकॉर्ड से पहचान हो गई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बुध विहार इलाके में मौजूद है। फौरन आरोपी की लोकेशन का पता कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने करीब ढाई किलोमीटर पीछा कर आरोपी को किसी तरह काबू किया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वह पहले भी सात मामलों में शामिल रह चुका है।