{"_id":"5ee76f9e8ebc3e4312049e9c","slug":"delhi-crime-for-gay-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : समलैंगिक दोस्त के लिए करता था वारदात, धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : समलैंगिक दोस्त के लिए करता था वारदात, धरा
Mon, 15 Jun 2020 06:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
समलैंगिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने समलैंगिक दोस्त के लिए वारदात करने वाले हरियाणा के पलवल जिले के कैंप निवासी रितेश (22) को गिरफ्तार किया है। वह दोस्त के साथ ही मैदानगढ़ी इलाके में रहता था। वह अक्सर दोस्त के साथ पार्टी करता और उसका पूरा खर्चा उठाता था। मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे पकड़ा है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार, रितेश मैदानगढ़ी में दुकानकार के यहां काम करने वाले लड़के से 8 हजार रुपये लेकर फरार हो गया था। लड़के ने उसकी मोटरसाइकिल का फोटो ले लिया था। मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष जतन सिंह की देखरेख में संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी उमेश यादव व एसआई रवि राणा की टीम ने जांच में पता लगाया कि मोटरसाइकिल चोरी की है। एसआई उमेश यादव ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे पलवल से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से चोरी की एक और स्कूटी बरामद की गई है।