फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime Case of robbery with female bank employee in Anand Vihar

Delhi Crime: आनंद विहार में झपटमारी के दौरान महिला को ई-रिक्शा से घसीटा, सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी

Fri, 22 Jul 2022 06:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Jul 2022 06:15 AM IST
सार

महिला बैंक कर्मचारी ड्यूटी समाप्त करने के बाद  ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने महिला से बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने जोर का झटका मारा तो महिला चलते ई-रिक्शा से नीचे गिरकर जख्मी हो गई।

विज्ञापन
Delhi Crime Case of robbery with female bank employee in Anand Vihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने झपटमारी के दौरान 56 वर्षीय महिला बैंक कर्मचारी को ई-रिक्शा से घसीट लिया। लूटपाट के दौरान महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गईं।

विज्ञापन


बदमाश उनका बैग लूटकर फरार हो गए। सिर, हाथ और परों में चोट लगने के बाद रीता रस्तोगी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि पिछले साल इसी तरह की वारदात में ई-रिक्शा से गिरकर एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रीता परिवार के साथ सूर्य निकेतन में रहती हैं। यह केनरा बैंक की विवेक विहार शाखा में नौकरी करती हैं। बुधवार शाम को ड्यूटी समाप्त करने के बाद यह ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। शाम करीब 5.10 बजे यह आनंद विहार इलाके में पहुंचीं तो अचानक पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने इनसे इनका बैग छीनने का प्रयास किया। रीता ने दोनों हाथों से बैग पकड़ा हुआ। बदमाशों ने जोर का झटका मारा तो रीता चलते ई-रिक्शा से नीचे गिरकर जख्मी हो गई। बदमाश उनका बैग लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रीता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed