{"_id":"5e876d0c8ebc3e75e205fcd6","slug":"delhi-crime-branch-sending-notice-to-maulana-saad-and-asked-26-questions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमातः अपराध शाखा ने मो. साद को भेजा नोटिस, मांगें इन सवालों के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमातः अपराध शाखा ने मो. साद को भेजा नोटिस, मांगें इन सवालों के जवाब
Sat, 04 Apr 2020 05:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:02 PM IST
सार
पुलिस की अपराध शाखा ने निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात मरकज के मौलाना मो. साद को नोटिस भेजकर 26 सवाल पूछे हैं। नोटिस में जमात में देश-विदेश से शामिल हुए लोगों के अलावा अन्य जानकारियां जल्द से जल्द मांगी गई हैं।
विज्ञापन
तब्लीगी जमात
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के साथ पुलिस के सामने निजामुद्दीन मरकज को लेकर तरह-तरह अफवाहों को रोकने की चुनौती है। मरकज में कोरोना के मरीज पाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर इसे एक समुदाय के खिलाफ साजिश बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों को लॉकडाउन का पालन न करने के लिए उकसाया जा रहा है। साइबर क्राइम सेल ऐसे लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में एक बार फिर सीएए के मुद्दे को जिंदा करने के लिए कोरोना वायरस संक्रमण को एक समुदाय के खिलाफ साजिश बताया जा रहा है। व्हाट्स एप, टिकटॉक और फेसबुक पर वीडियो बनाकर लॉकडाउन का पालन न करने के लिए उकसाया जा रहा है।
विज्ञापन
टिकटॉक पर तो कुछ वीडियो काफी भड़काऊ हैं। पुलिस की तरफ से गृह मंत्रालय को इसकी रिपोर्ट भी सौंपी गई है। इन वीडियो के माध्यम से मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताने की कोशिश है। ऐसे वीडियो बनाने वालों की पहचान करने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैँ। इन वीडियो को तेजी से मोबाइलों पर फैला दिया गया है।
विज्ञापन