फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime Branch files two FIRs against Al-Falah University on charges of fraud and forgery

Delhi Blast: एजेंसियों के रडार पर अल-फलाह यूनिवर्सिटी, दिल्ली में दो FIR दर्ज; धोखाधड़ी और जालसाजी के हैं आरोप

Sat, 15 Nov 2025 05:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 05:23 PM IST
सार

Delhi Blast: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पहली एफआईआर धारा 12 के उल्लंघन के लिए दर्ज की गई है, जबकि दूसरी विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कथित झूठे मान्यता दावों से संबंधित है।

विज्ञापन
Delhi Crime Branch files two FIRs against Al-Falah University on charges of fraud and forgery
AL-Falah University - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच के बीच अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

विज्ञापन

 

क्राइम ब्रांच की एक टीम ने ओखला स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कार्यालय का दौरा किया। दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे हैं। ये मामला यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) और नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल ( एनएएसी) द्वारा की गई समीक्षाओं के बाद दर्ज की गई हैं। 

जिनमें यूनिवर्सिटी में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ था। पहली एफआईआर धारा 12 के उल्लंघन के लिए दर्ज की गई है, जबकि दूसरी एफआईआर यूनिवर्सिटी द्वारा कथित रूप से झूठे एक्रेडिटेशन दावों से संबंधित है।



दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। जिसमें एक धोखाधड़ी और दूसरी जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आज दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम ने ओखला स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय के कार्यालय का दौरा किया। दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर उनसे कुछ दस्तावेज मांगे हैं।

ये एफआईआर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा शुरू की गई कार्रवाई के बाद दर्ज की गईं। दोनों ने अपनी समीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय में गंभीर अनियमितताओं को चिन्हित किया था। पहली एफआईआर धारा 12 के उल्लंघन के लिए दर्ज की गई है, जबकि दूसरी एफआईआर विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कथित झूठे मान्यता दावों से संबंधित है।

दिल्ली धमाके से जुड़ रहे तार
दिल्ली में बम धमाके, फरीदाबाद में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक समेत अन्य हथियार बरामद होने और सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के तार धौज की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से ही जुड़े हैं। ये मामला सामने आने के बाद अब यूनिवर्सिटी के बैंक खातों व फंडिंग की जांच भी जल्द शुरू होने वाली है। ईडी व आर्थिक अपराध शाखा इन खातों व इनमें आने वाली फंडिंग को लेकर जांच करेंगे।

विज्ञापन

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खातों में फंडिंग की भी होगी जांच
वहीं यूनिवर्सिटी के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि मामला सामने आने के बाद से ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन अलर्ट है। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को फीस व अन्य चार्ज जमा करने को लेकर दो दिन पहले ही मना कर दिया गया है। छात्रों को कहा गया है कि वे अभी फिलहाल किसी भी तरह की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन उन्हें बताए गए यूनिवर्सिटी के बैंक खाते में न कराएं। इसके पीछे कारण बताया गया है कि प्रबंधन ने कुछ समस्या के चलते कुछ समय के लिए इसे रोका जा रहा है और जल्द ही अगले निर्देशों के बारे में सूचना दे दी जाएगी।

खुफिया विभाग के एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार अल फलाह यूनिवर्सिटी में जम्मू कश्मीर के छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। कई तरह की बातें चर्चाओं में हैं कि खाड़ी देशों से यहां पर फंडिंग आती है। इसी के चलते जम्मू कश्मीर के काफी छात्र यहां आकर पढ़ाई कर रहे हैं। ये कितना सही है, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी के खातों की जांच करना बेहद जरूरी है। तभी खुलासा होगा कि यहां पर फंडिंग कहां से आ रही है और कहीं उसी फंडिंग का प्रयोग तो इस आतंकी मॉड्यूल ने देश विरोधी गतिविधियों के लिए तो नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Blast: दिल्ली धमाके से पहले डॉक्टर उमर पहुंचा था मोबाइल शॉप, फरीदाबाद से सामने आया नया CCTV फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed