शाहीन बाग फायरिंग: दिल्ली पुलिस कमिश्नर बोले- उसमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि कुछ और कर सके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बीते करीब डेढ़ महीने से चल रहे प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वह मुख्य मार्ग से हट जाएं।
पटनायक ने शाहीन बाग फायरिंग मामले में कहा कि जो शख्स हथियार लेकर आया था उसमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि कुछ और कर सके। एक दो घटना घटी हैं जो पृथक हैं। हम लोगों ने शाहीन बाग और धरना स्थल पर विस्तृत व्यवस्था की है।
Delhi CP Amulya Patnaik:Due to Police deployment the persons who came there with arms didn't have the courage to do something more.One-two incidents did take place but they are isolated incidents. We have made elaborate arrangements at Shaheen Bagh as well as other protest sites. https://t.co/MfFpVPOqUp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 2, 2020
वहीं, उन्होंने दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मैं आश्वस्त कर दूं कि चुनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने विस्तृत व्यवस्था की है। दिल्ली पुलिस द्वारा 40,000 हजार स्टाफ और 19,000 होमगार्ड लगाए गए हैं। कुछ महीने पहले हम लोगों ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारियां बखूबी निभाई थी।
पटनायक ने कहा कि सभी सीनियर अधिकारी सतर्क हैं। हमारी पुलिस कुछ संवेदनशील इलाकों में भी मौजूद हैं। हर रोज लोकल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा यूनिट करीब 300 रैली पर करीब से नजर रख रही है।
Delhi CP Amulya Patnaik: All our senior officers are on alert. Our Police are present in sensitive locations too. Everyday around 300 rallies take place which are closely monitored by local police, traffic police&security units. Arrangements are in order. https://t.co/sgs4UTiY7V
— ANI (@ANI) February 2, 2020
चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषणों पर है पुलिस की पैनी नजर
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषणों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। वहीं चुनाव आयोग ने भी कई मामलों को गहनता से संज्ञान में लिया है।
दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने दिल्ली वासियों को भरोसा दिलाया है कि चुनावी माहौल में किसी प्रकार के असुरक्षित स्थानों को चिन्हित कर वहां उचित सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की बाधा से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।
पहली बार पुलिस कमिश्नर ने शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों के विषय में भी कुछ कहा है। उन्होंने अपील के लहजे में कहा है कि शाहीन बाग के प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे लगातार बेहतर तरीके से संवाद स्थापित करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ने उम्मीद जताई है कि धीरे-धीरे शाहीन बाग में सड़कों पर बैठे लोगों को इस बात का एहसास जरूर हो जाएगा, कि उनके सड़क घेर कर बैठने से लोगों को किस प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को कड़कड़डूमा के सी. बी. डी. ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली आयोजित होने जा रही है, रविवार को रैली स्थल का मुआयना करने पहुंचे अमूल्य पटनायक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं हैं।