Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi court accepts CBI closure report in corruption case against ex IOA chief

Delhi: कोर्ट ने पूर्व आईओए प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की, जानें मामला

Mon, 24 Mar 2025 09:50 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Mar 2025 09:50 PM IST
सार

न्यायाधीश ने कहा कि जांच अधिकारी की तरफ से की गई जांच में उन्होंने आईओए के अध्यक्ष कार्यालय के जीर्णोद्धार में आईओए की ओर से किए गए खर्च के बारे में विस्तार से जांच की है। जांच अधिकारी ने मामले की विस्तार से जांच की है।

विज्ञापन
Delhi court accepts CBI closure report in corruption case against ex IOA chief
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा और हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक कमांडर आरके श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली। विशेष न्यायाधीश मुकेश कुमार ने पुलिस रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए कहा कि वे जांच अधिकारी (आईओ) की तरफ से की गई जांच से संतुष्ट हैं।

विज्ञापन


न्यायाधीश ने शिकायतकर्ता की इस दलील को भी रिकॉर्ड में लिया कि अगर अदालत रिपोर्ट को स्वीकार कर लेती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। न्यायाधीश ने कहा कि जांच अधिकारी की तरफ से की गई जांच में उन्होंने आईओए के अध्यक्ष कार्यालय के जीर्णोद्धार में आईओए की ओर से किए गए खर्च के बारे में विस्तार से जांच की है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने मामले की विस्तार से जांच की है। इस अदालत की तरफ से उठाए गए सवालों के संबंध में जांच अधिकारी की ओर से की गई जांच के बारे में किसी भी बिंदु पर कोई संदेह नहीं है। सीबीआई ने पिछले साल मई में दर्ज मामले में दो साल की जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट पेश की और आरोपियों के खिलाफ किसी भी गलत काम का कोई सबूत नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed