फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi couple committed suicide by consuming poison in the park

दिल्ली : प्रेमी जोड़े ने पार्क में जहर खाकर की खुदकुशी, शादी के खिलाफ थे परिजन

Tue, 16 Jun 2020 04:00 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 16 Jun 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi couple committed suicide by consuming poison in the park
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सोमवार शाम पार्क में टहलने आए लोगों ने दोनों को अचेत पड़े देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।  इलाज के दौरान मंगलवार सुबह दोनों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त प्रियंका (22) और निशांत कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस को दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि परिजनों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। परिवार ने छह माह पूर्व ही प्रियंका की शादी कहीं और कर दी थी। इस बात से दोनों काफी आहत थे।  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद निशांत का शव परिवार को सौंप दिया है। प्रियंका की शादी चूंकि हाल में ही हुई थी, इसलिए मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। जांच के बाद ही प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गाजीपुर थाना पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रियंका और निशांत का परिवार खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में रहता है। प्रियंका के परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। वहीं, निशांत के परिवार में मां, भाई व बहन हैं। पहले दोनों एक साथ पढ़ते थे। दोनों में दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। परिजनों को दोनों के रिश्ते का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। छह माह पूर्व प्रियंका के परिवार ने उसकी शादी बिहार में सेना के हवलदार से करवा दी। प्रियंका बिहार चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच परीक्षा देने की बात कर वह फरवरी में ही खोड़ा कॉलोनी माता-पिता के पास आई थी।  सोमवार को दिन में निशांत और प्रियंका अपने-अपने घरों से किसी काम से जाने की बात कह कर निकले थे। इस बीच शाम करीब 7.15 बजे दोनों को अचेतावस्था में सफेदा पार्क, गाजीपुर में पड़े देखा गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया तो पता चला कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed