दंपती के आगे पस्त हुए जेबतराश, चलती मेट्रो में लोगों से बचने को भागते रहे बदमाश, दौड़ाकर पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में चलती मेट्रो ट्रेन में एक दंपती ने बहादुरी दिखाते हुए दो जेबतराशों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। रेलवे में कार्यरत पीड़ित पत्नी के साथ खरीदारी करने चांदनी चौक जा रहे थे।
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान बदमाशों ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए थे। जानकारी के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर तीन निवासी महेश कुमार दुरेजा (53) रेलवे में काम करते हैं।
23 नवंबर को वे पत्नी के साथ खरीदारी करने रोहिणी से चांदनी चौक जा रहे थे। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद वे येलो लाइन में सवार होने लगे। इसी दौरान महेश कुमार को जेब में सरसराहट महसूस हुई। देखा तो पता चला कि किसी ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
उन्होंने कोच में नजर दौड़ाई तो एक लड़के को पेंट में कुछ छुपाते हुए देखा। शक होने पर महेश ने उसे पकड़ लिया। उस लड़के ने एक अन्य लड़के की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उसने रुपये उसे दे दिए हैं।
यह सुनते ही दूसरा लड़का महिला कोच की तरफ भागने लगा। महेश की पत्नी ने शोर मचाकर उसका पीछा किया और अन्य लोगों की मदद से दबोच लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी पहुंच गए। बाद में मेट्रो पुलिस ने दोनों युवकों आजादपुर निवासी विपिन और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास 48 हजार रुपये बरामद हो गए।