{"_id":"609a7ab18ebc3ed1e55655aa","slug":"delhi-coronavirus-update-11-may-12481-new-cases-in-last-24-hours-347-deaths-positivity-rate-downs-to-17-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे सामने आए 12481 नए केस, 347 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे सामने आए 12481 नए केस, 347 मौतें
Tue, 11 May 2021 06:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 May 2021 06:08 PM IST
सार
राजधानी में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आने के साथ-साथ अब संक्रमण दर भी तेजी से कम हो रही है। मंगलवार को कोरोना के 12,481 मामले आए। यही वजह है कि आज की संक्रमण दर घटकर 17.76 फीसदी हो गई है। 25 दिनों के बाद ऐसा पहली बार है जब यह दर 20 फीसदी से भी कम हुई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आने के साथ-साथ अब संक्रमण दर भी तेजी से कम हो रही है। मंगलवार को कोरोना के 12,481 मामले आए। यही वजह है कि आज की संक्रमण दर घटकर 17.76 फीसदी हो गई है। 25 दिनों के बाद ऐसा पहली बार है जब यह दर 20 फीसदी से भी कम हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 347 लोगों की मौत हुई और 13,583 मरीज स्वस्थ भी हुए। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 13,48,699 हो गई है। इनमें से 12,44,880 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल 20,010 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना सक्रिय मरीज 83,809 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 19,063 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 785 भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 51,480 मरीज इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सोमवार को 70,276 टेस्ट हुए, जिसमें 17.76 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से आरटीपीसीआर से 54,619 और रैपिड एंटीजन से 15657 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 79 लाख 49 हजार 571 लोगों की जांच हो चुकी है। रेड जोन की संख्या बढ़कर 55,651 हो गई है।
विज्ञापन
महज 140963 लोगों का टीकाकरण हुआ
कोरोना टीकाकरण अभियान में बीते 24 घंटे में कुल 140963 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 93746 लोगों को पहली और 47217 को दूसरी खुराक दी गई। दिल्ली में अबतक कुल 40 लाख 18 हजार 363 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।