फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coronavirus satyendra jain says today less than 25000 cases expected more than 13000 beds available

दिल्ली में कोरोना: आज आ सकते हैं 25000 से कम केस, जैन बोले- अस्पतालों में खाली हैं 13 हजार से ज्यादा बेड

Fri, 14 Jan 2022 12:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 Jan 2022 12:16 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री जैन ने जानकारी दी कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से कम नए कोरोना केस आएंगे।

विज्ञापन
Delhi coronavirus satyendra jain says today less than 25000 cases expected more than 13000 beds available
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजधानी में कोरोना के क्या हालात हैं इसकी जानकारी दी। सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 28,867 नए केस आए थे लेकिन शुक्रवार को यह स्थिति बेहतर होगी। 

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि जब से कोरोना महामारी आई है एक दिन में कोरोना के ये सबसे ज्यादा मामले थे। वहीं संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत पर पहुंच गई। दिल्ली में बीते साल 20 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 28,395 केस आए थे। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री जैन ने जानकारी दी कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से कम नए कोरोना केस आएंगे। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि बीते कुछ दिनों में जिन लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से मौत हुई है उनमें 75 फीसदी ऐसे लोग थे जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति को भी संतोषजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त राजधानी के अस्पतालों में 13,000 से भी ज्यादा यानी 88 फीसदी बेड खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed