{"_id":"5e8ca3068ebc3e78bc6b76c1","slug":"delhi-corona-symptoms-not-found-in-27-thousand-out-of-46-thousand-people-kept-in-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : क्वारंटीन में रखे गए 46 हजार लोगों में से 27000 में नहीं मिले कोरोना के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : क्वारंटीन में रखे गए 46 हजार लोगों में से 27000 में नहीं मिले कोरोना के लक्षण
Tue, 07 Apr 2020 09:27 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांंकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दिल्ली में क्वारंटीन 46 हजार लोगों में से 27 हजार में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इसके चलते इन लोगों को क्वारंटीन सेंटरों से सकुशल उनके घरों तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के 11 जिलों में 19 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें पांच फाइव स्टार होटल भी शामिल हैं। बीते 18 मार्च तक 22997 लोग कोरोना प्रभावित देशों से लौटकर दिल्ली आए थे, जिसके चलते इन्हें क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था, लेकिन अब इनमें से 21853 लोग अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। साथ ही इन्होंने क्वारंटीन फेज भी पूरा कर लिया है। अब महज 1144 लोग ही क्वारंटीन सेंटरों में हैं, जिन्हें अगले दो से तीन दिन में घर भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण प्रभावित देशों से लौटने वाले और संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया था। अब तक 45928 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है, जिनमें विदेश से आने वाले 22997 और मरीजों के संपर्क में आए 22931 लोगों को सरकारी केंद्र और होम क्वारंटीन पर रखा गया। राहत की खबर है कि विदेशों से लौटे 21853 लोग और 5693 मरीजों के संपर्क में आए लोग स्वस्थ हैं। उनमें बुखार, सर्दी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, बदन दर्द इत्यादि के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
फिलहाल दिल्ली में 18596 लोग क्वारंटीन हैं। इनमें से विदेशों से आने वाले 1358 और मरीजों के संपर्क में आए 17238 लोग शामिल हैं। दिल्ली सरकार के 19 सेंटरों में केवल 3183 लोगों को क्वारंटीन किया है। बाकी सभी लोग अपने-अपने घरों में होम क्वारंटीन पर हैं।