{"_id":"61277210fc3b39531a5d8970","slug":"delhi-corona-reduced-now-treatment-will-also-be-available-in-aiims-trauma-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कम हुआ कोरोना अब एम्स के ट्रामा सेंटर में भी मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कम हुआ कोरोना अब एम्स के ट्रामा सेंटर में भी मिलेगा इलाज
Thu, 26 Aug 2021 04:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Aug 2021 04:20 PM IST
सार
- एम्स के ट्रामा सेंटर में 31 अगस्त से सेवाएं होगीं बहाल
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भी अब पहले की तरह मरीजों को इलाज मिल सकेगा। बुधवार को एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में 31 अगस्त से ट्रॉमा सेवाएं आंशिक रूप से बहाल होंगी।उन्होंने कहा कि कोरोना मामलों में गिरावट और गैर-कोविड देखभाल की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी ट्रामा सेंटर के कुछ वार्ड गैर कोविड मरीजों के लिए रखे जाएंगें।
विज्ञापन
दरअसल पिछले साल कोरोना महामारी बढ़ने के बाद से एम्स के ट्रामा सेंटर को पूरी तरह से कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखा गया है। अब दिल्ली में संक्रमण दर 0.05 फीसदी के आसपास है। ऐसे में ट्रामा सेंटर को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। बृहस्पतिवार से यहां सैनिटाइजेशन इत्यादि का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगले सप्ताह से मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा।
विज्ञापन
एम्स के ट्रामा सेंटर में ज्यादातर आपातकालीन मरीजों को भर्ती किया जाता है। खासतौर पर सड़क दुर्घटना या अन्य किसी घटना में घायलों को यहां उपचार मिलता है। कोरोना संक्रमण की वजह से इन मरीजों को इलाज के लिए काफी मुश्किलें हो रही हैं। एम्स का कहना है कि अगर कोरोना के मामले फिर से बढ़ते हैं तो ट्रॉमा सेंटर को पुन: समर्पित केंद्र बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
एम्स निदेशक ने बताया कि आगामी शुक्रवार को पहले एक ट्रायल किया जाएगा और उसके सफल रहने के बाद 31 अगस्त से अन्य मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा आने वाले सप्ताह तक ट्रॉमा वार्ड, आईसीयू, ओटीएस और ट्रॉमा केयर (गैर-कोविड) के लिए रेडियोलॉजी सेवाओं को भी शुरू करने का फैसला लिया गया है।
ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा ने इसे लेकर एक निर्देश भी जारी किया है जिसके अनुसार जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत है उन्हें यहां प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि इन मरीजों को एम्स के मुख्य अस्पताल के आपातकालीन वार्ड से रैफर होकर आना होगा। सीधे तौर पर किसी भी मरीज को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगें।
एम्स के आरपी सेंटर के प्रमुख बने डॉ. टिटियाल
दिल्ली एम्स के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र (आरपी सेंटर) के नए प्रमुख डॉ. जेएस टिटियाल को बनाया गया है। अभी तक यहां डॉ. अतुल कुमार जिम्मेदारी संभाल रहे थे लेकिन देश का पहला कॉर्निया प्रत्यारोपण करने वाले पदमश्री डॉ. टिटियाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।