{"_id":"5eada14d27af717a184e78f3","slug":"delhi-corona-positive-person-sent-check-chaos-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कोरोना पॉजिटिव शख्स ने चेक भेजा, बैंक में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : कोरोना पॉजिटिव शख्स ने चेक भेजा, बैंक में अफरा-तफरी
Sat, 02 May 2020 10:05 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 02 May 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन इलाके के एसबीआई में शुक्रवार को अफरा-तफरी फैल गई। दरअसल, कोरोना पॉजिटिव एक शख्स ने चेक साइन करके भेजा था। क्लीयर करने के लिए बैंक के कई कर्मचारी उसे छू चुके थे। मामले का पता चलते ही अफरा-तफरी फैल गई। चेक लेकर आए युवक ने खुद ही बता दिया कि इसे कोरोना पॉजिटिव शख्स ने साइन करके दिया है। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस चेक लेकर आए युवक के साथ इसे देने वाले व्यक्ति के घर पहुंची तो बाहर प्रशासन ने कोरोना संक्रमित होने का पोस्टर लगाया हुआ था। मॉडल टाउन थाना पुलिस जान-बूझकर लोगों की जान को खतरे में डालने और सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। बैंक की चीफ मैनेजर समेत कई कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मॉडल टाउन की एसबीआई शाखा की महिला चीफ मैनेजर ंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व संक्रमित शख्स खुद ही बैंक पहुंच गया था। इसका पता चलने पर उसे भेज दिया गया। उसने बैंक अधिकारियों से बदसलूकी की थी। अब शुक्रवार को आरोपी ने अपने जानकार आनंद कुमार गुप्ता के हाथ एक चेक भेज दिया। बैंक अधिकारियों का आरोप है कि आनंद कुमार गुप्ता ने भी बैंक कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की थी।
विज्ञापन