फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi corona infection increase again sanitization process start in police stations

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर थानों में दोबारा सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू

Thu, 28 May 2020 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 May 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
delhi corona infection increase again sanitization process start in police stations
निजामुद्दीन थाना(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जिले के सभी थानों में सैनिटाइजेशन का कार्य दोबारा से शुरू कर दिया है। थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए एसएचओ के कमरे सहित लॉकअप को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले थानों के गेट पर सैनिटाइजर टनल लगाया गया था, लेकिन हर स्तर से सुरक्षा कवच बनाने के बाद भी पुलिसवाले संक्रमण से नहीं बच पा रहे थे। पुलिस में कोरोना संक्रमण का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


अब तक 323 से ज्यादा पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 107 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का इलाज हो चुका है और वो ठीक होकर वापस लौटे चुके हैं।  बुधवार को उतरी दिल्ली जिले की डीसीपी मोनिका भारद्वाज कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, जिसके बाद उन्हें भी क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सात से अधिक थानेदार भी कोरोना की चपेट में आ चुके हें। ऐसे में पुलिस महकमा जवानों को संक्रमण से बचाने के लिए हर जतन कर रहा है। पुलिसकर्मियों के लिए सुबह के वक्त योगाभ्यास की सुविधा से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने की जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed