{"_id":"62190122ac8eea6e230d84da","slug":"delhi-corona-460-new-cases-record-two-deaths-positivity-rate-recorded-at-0-81-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बीते 24 घंटे में कोरोना के 460 नए मामले, दो की मौत, संक्रमण दर 0.81 फीसदी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बीते 24 घंटे में कोरोना के 460 नए मामले, दो की मौत, संक्रमण दर 0.81 फीसदी दर्ज
Fri, 25 Feb 2022 09:47 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:47 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, होम आइसोलेशन में 1483 मरीज उपचाराधीन हैं। कोविड केयर सेंटर में तीन व कोविड हेल्थ सेंटर में मरीजों की संख्या शून्य हो गई है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 460 नए मामले मिले हैं। दो लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। हालांकि, 649 लोगों ने कोरोना को हराया है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर एक फीसदी से कम 0.81 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, होम आइसोलेशन में 1483 मरीज उपचाराधीन हैं। कोविड केयर सेंटर में तीन व कोविड हेल्थ सेंटर में मरीजों की संख्या शून्य हो गई है।
विज्ञापन
अस्पातलों में 200 मरीज भर्ती हैं। आईसीयू में 56, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 64 व वेंटिलेटर पर 13 मरीज उपचाराधीन हैं। बीते 24 घंटे में 56984 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 47246 आरटीपीसीआर व 9738 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 2085 व 5673 कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
कोरोना के आंकड़े
नए मामले संक्रमण दर
1 फरवरी 2683 5.09
5 फरवरी 1604 2.87
10 फरवरी 1104 2.09
15 फरवरी 756 1.52
20 फरवरी 570 1.04
25 फरवरी 460 0.81