{"_id":"5eb432a78ebc3e9c9a5fbf15","slug":"delhi-constable-amit-kumar-rana-was-cremated-in-the-presence-of-a-few-relatives-died-due-to-coronavirus-punjabi-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : चंद परिजनों की मौजूदगी में हुआ सिपाही अमित कुमार राणा का अंतिम संस्कार, कोरोना से हुई थी मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : चंद परिजनों की मौजूदगी में हुआ सिपाही अमित कुमार राणा का अंतिम संस्कार, कोरोना से हुई थी मौत
Thu, 07 May 2020 10:08 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 07 May 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
सोनीपत के लाल अमित कुमार राणा का बृहस्पतिवार को दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोरोना से लड़ाई के दौरान दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात अमित कुमार कोरोना संक्रमित हो गए थे और मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। पूरे सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजी एंबुलेंस में आरएमएल से शमशान घाट तक कोविड-19 प्रोटोकोल के तहत लाया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर अमित को अंतिम सलामी देने के लिए संयुक्त आयुक्त मनीष अग्रवाल और पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या भी मौजूद रहीं। चूंकि, अमित की कोविड-19 से मौत हुई थी, ऐसे में तय नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों के शामिल होने की इजाजत नहीं थी। अमित के परिवार की ओर से उनके पिता बलजीत सिंह, भाई, ससुर और साले के अलावा परिवार के कुछ करीबी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमित के कुछ साथी पुलिसकर्मी और थाने से भी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अमित के परिजनों से बातचीत कर हरसंभव मदद करने और पूरे महकमे के साथ में खड़ा होने की बात बताई।हालांकि, परिजन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कुछ खफा दिखे। उन्होंने सवाल किए कि कोरोना से पीड़ित होने के बाद भी अमित को किसी अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया गया? अमित ने कई अस्पतालों के चक्कर काटे। इसके अलावा खुद किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले को क्यों नहीं देखा? अधिकारियों के पास परिवार के सवालों के जवाब नहीं दिखे।
विज्ञापन
ये है मामला
उतर-पश्चिम जिले के भारत नगर थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार राणा की सोमवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। साथी सिपाही नवीन अमित को कई अस्पताल ले जाकर चक्कर काटता रहा, लेकिन किसी ने उसे भर्ती नहीं किया। मंगलवार शाम को आरएमएल अस्पताल ले जाते समय अमित ने कार में ही दम तोड़ दिया था। अमित के संपर्क में आए 11 जवानों को क्वारंटीन किया गया है। अमित सोनीपत के हुलहेड़ी गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनके माता-पिता, भाई, पत्नी व एक बेटा है। अमित के परिवार के कई सदस्यों को भी क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है।