फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi congress need good party workers

कांग्रेस को है 'मेहनती' कार्यकर्ताओं की दरकार

Tue, 22 Jul 2014 08:38 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
delhi congress need good party workers

दिल्ली में पार्टी को फिर से मजबूती देने के लिए कांग्रेस को परिश्रमी कार्यकर्ताओं की तलाश है।

विज्ञापन


ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने छोटे स्तर पर पार्टी के लिए अच्छा काम किया है, उन्हें कार्यकारिणी में और जिन्होंने सदस्य के रूप में काम किया हैं, उन्हें अन्य जगह पदाधिकारी बनाया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने जिला स्तर पर बनाए गए पर्यवेक्षकों को सोमवार को हुई बैठक में इस बारे में निर्देश दिया।

कांग्रेस नेताओं को सख्त हिदायत

delhi congress need good party workers

प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में हुई बैठक में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, अंजलि राय, डॉ. योगानन्द शास्त्री, डॉ. नरेन्द्र नाथ, विजय सिंह लोचव, चतर सिंह, सीपी मित्तल, फरहाद सूरी, सुरेश मलिक, जगप्रवेश कुमार, अनिल भारद्वाज, रमाकांत गोस्वामी, किरण वालिया और सुरेन्द्र कुमार शामिल हुए।

पर्यवेक्षकों को हिदायत दी गई कि वह जिला और ब्लाक संगठन की टीम बनाने में निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। पूरे जोश के साथ काम करने का जज्बा रखने वाले को जोड़ें।

कहा गया कि इस समय जरूरत है कि जो बूथ स्तर पर पार्टी का काम संभालता है, उसे संगठन में जिम्मेदारी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुटबाजी के चलते भंग हुई कार्यकारिणी

delhi congress need good party workers

मालूम हो कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू शर्मा के समय के पदाधिकारी ही लोकसभा चुनाव तक चले आ रहे थे। जबकि इस बीच जेपी अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सबसे लंबा कार्यकाल बिता चुके थे।

गुटबाजी और हालात को देखते हुए जिला-ब्लॉक के साथ ही प्रदेश की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। संगठन का नया स्वरूप अभी तय नहीं हो सका है।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 31 जुलाई तक पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed