{"_id":"63cc0e751e69da123165fcd9","slug":"delhi-commission-of-women-takes-cognizance-on-increasing-incidents-of-drunken-driving-notice-sent-to-delhi-pol-2023-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शराब पीकर गाड़ी चलाने की बढ़ती घटनाओं पर महिला आयोग को संज्ञान, दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शराब पीकर गाड़ी चलाने की बढ़ती घटनाओं पर महिला आयोग को संज्ञान, दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
Sat, 21 Jan 2023 09:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 21 Jan 2023 09:40 PM IST
सार
महिला आयोग ने सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने राजधानी में शराब पीकर गाड़ी चलाने की बढ़ती घटनाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने की बढ़ती घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस से अंजलि की घटना के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात में कंझावला में एक 20 वर्षीय लड़की की कार से टक्कर मारकर कई किलोमीटर तक घसीटा गया। आरोपी शराब के नशे में थे। वहीं, 19 जनवरी की रात करीब 3 बजे नशे की हालत में एक कार सवार ने एम्स बस स्टॉप के सामने रिंग रोड पर उन्हें घसीटा। आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना न केवल दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण है, बल्कि महिला सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
महिला आयोग ने सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी है। आयोग ने पूछा है कि क्या शराब पीकर गाड़ी चलाने के अपराध में शामिल लोगों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन