फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi commission for women issues summons to indian bank for not withdrawing guidelines discriminatory against women

Indian Bank: महिलाओं के साथ भेदभाव करने वाले दिशा-निर्देश वापस न लेने पर दिल्ली महिला आयोग ने इंडियन बैंक को जारी किया समन

Tue, 19 Jul 2022 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 01:27 AM IST
सार

आयोग के अनुसार बैंक ने उसको सूचित किया है कि गर्भावस्था की स्थिति में महिला उम्मीदवारों के शामिल होने के लिए उसने नए दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं, बल्कि वह केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग मौजूदा दिशानिर्देशों का पालन कर रहा है। 

विज्ञापन
delhi commission for women issues summons to indian bank for not withdrawing guidelines discriminatory against women
दिल्ली महिला आयोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग ने महिला कर्मचारियों की भर्ती के लिए भेदभावपूर्ण दिशा-निर्देशों को वापस न लेने पर इंडियन बैंक के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) को समन जारी किया। बैंक ने तीन महीने की गर्भवती महिला को अस्थायी रूप से अयोग्य ठहराने के दिशा निर्देश बनाए हैं और ऐसी महिलाओं का चयन होने पर उसको तत्काल कार्यभार नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार बैंक ने उसको सूचित किया है कि गर्भावस्था की स्थिति में महिला उम्मीदवारों के शामिल होने के लिए उसने नए दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं, बल्कि वह केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग मौजूदा दिशानिर्देशों का पालन कर रहा है। इसके अलावा विभाग ने महिला पात्रता पर किसी भी अस्पष्टता को दूर करने के लिए अपने फिटनेस प्रमाणपत्र को संशोधित कर दिया है। संशोधित प्रारूप भी महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करता है, क्योंकि इसमें महिलाओं की विशिष्ट बीमारियों का विवरण मांगा गया है, जबकि पुरुष विशिष्ट बीमारियों का कोई उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है और भेदभावपूर्ण दिशा-निर्देशों को वापस नहीं लेने और इसके बजाय महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह को दर्शाता एक नया फिटनेस प्रमाणपत्र बनाने की वजह बताने के लिए इंडियन बैंक को सम्मन जारी किया है। इसके अलावा स्वाति मालीवाल ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए केंद्र सरकार के कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग को भी एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने विभाग को इस मामले की जल्द से जल्द जांच करने और सभी विभागों और बैंकों से गर्भवती महिलाओं के कार्यभार ग्रहण करने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा इस मामले में तत्काल स्पष्टीकरण जारी करने का आग्रह किया है। आयोग ने विभाग से महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह के भेदभाव को रोकने के लिए सामाजिक सुरक्षा संहिता 2022 के अनुरूप अपने दिशानिर्देशों को संशोधित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed