फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi commission for women issues notice to women who commented on short cloths of girls

महिला आयोग ने जारी किया नोटिस, छोटे कपड़े पहनने पर महिला ने किए थे भद्दे कमेंट

Thu, 02 May 2019 08:40 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 02 May 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi commission for women issues notice to women who commented on short cloths of girls
दिल्ली महिला आयोग

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को उस महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है जिसने कहा था कि छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों के साथ बलात्कार होना चाहिए।

विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने मीडिया में प्रकाशित खबरों पर स्वतः संज्ञान लिया जिसमे एक अधेड़ महिला को लड़कियों के समूह पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया था। खबरों के अनुसार महिला ने कहा कि छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों का बलात्कार होना चाहिए और उसने पास खड़े हुए आदमियों को लड़कियों का बलात्कार करने के लिए उकसाया। 
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि यह शर्म की बात है कि आज भी लोग इस तरह की मानसिकता रखते हैं। यह बहुत शर्मनाक है कि एक महिला इस तरह की सोच रखती है।
 

आयोग ने  इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को नोटिस जारी कर उस महिला के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने को कहा है। आयोग ने पुलिस को छह मई तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed