फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Coaching Centre Not a single life would have been lost student had complained about the building 30 days

Delhi Coaching Centre: न जाती एक भी जान, हादसे से 30 दिन पहले ही हो गया था खुलासा; कुशवाहा की किसी ने न सुनी

Mon, 29 Jul 2024 08:28 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Jul 2024 08:28 PM IST
सार

दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले किशोर कुशवाहा ने कहा कि मैंने 26 जून को दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखकर राउ आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में चलाए जाने के खिलाफ शिकायत की थी। 

विज्ञापन
Delhi Coaching Centre Not a single life would have been lost student had complained about the building 30 days
राउ कोचिंग सेंटर - फोटो : एएनआई

विस्तार

सिविल सेवा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने सोमवार को कहा कि ओल्ड राजिंदर नगर स्थित कोचिंग सेंटर में घूसे नाले के पानी से मारे गए तीन आईएएस अभ्यर्थियों की मौत नहीं होती, अगर अधिकारियों ने बिल्डिंग के बेसमेंट से अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाए जाने के खिलाफ उसकी शिकायत पर ध्यान दिया होता।

विज्ञापन

दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले किशोर कुशवाहा ने कहा कि मैंने 26 जून को दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखकर राउ आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में चलाए जाने के खिलाफ शिकायत की थी। मैंने कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी के बारे में केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उसके बावजदू कुछ नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुशवाहा ने कहा कि मैंने 15 जुलाई और 22 जुलाई को सरकारी एजेंसियों को रिमाइंडर भेजे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्र ने आगे कहा कि इस तरह के कोचिंग सेंटर न केवल राजिंदर नगर इलाके में चल रहे हैं बल्कि मुखर्जी नगर सहित देश के कई शहरों में संचालित है। इससे लाखों छात्रों की जिंदगी खतरे में है। 

विज्ञापन

कुशवाहा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कोचिंग मालिक बेसमेंट में लाइब्रेरी और कक्षाएं चलाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को रिश्वत देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर 26 जून को मेरी पहली शिकायत पर कार्रवाई की गई होती, तो तीन लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed