फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coaching center Accident happened due to ignoring complaint

कोचिंग सेंटर हादसा: शिकायत को दरकिनार कर तीन होनहारों की ले ली गई जान, तीन बार की गई अनदेखी

Sun, 28 Jul 2024 09:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Jul 2024 09:13 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के पोर्टल पर 26 जून को शिकायत की थी। बताया था कि किस तरह राव आईएएस इंस्टीट्यूट बच्चों की जिंदगी को दांव पर लगाया जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने पर 15 जुलाई और 22 जुलाई को रिमाइंडर भी भेजा था।

विज्ञापन
Delhi coaching center Accident happened due to ignoring complaint
राजेंद्र नगर हादसे पर छात्रों का रोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राव आईएएस इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में भरे पानी में डूबकर हुई तीन होनहार छात्र-छात्राओं की मौत को स्थानीय लोग हत्या बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसकी वजह यह है कि एक माह में दिल्ली सरकार को तीन बार शिकायत दी गई, लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना से छह दिन पहले भी इस मामले में दिल्ली सरकार को याद दिलाया गया था। यदि शिकायत पर कार्रवाई हो जाती तो आज तीनों की जान नहीं जाती।

विज्ञापन

करोल बाग के रहने वाले किशोर सिंह कुशवाह ने दिल्ली सरकार के पोर्टल पर 26 जून को शिकायत की थी। बताया था कि किस तरह राव आईएएस इंस्टीट्यूट बच्चों की जिंदगी को दांव पर लगाया जा रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि बेसमेंट में अनुमति के बिना क्लासरूम संचालित कर किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ के जीवन को खतरा बना हुआ है। कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। कार्रवाई नहीं होने पर 15 जुलाई और 22 जुलाई को रिमाइंडर भी भेजा था। जिस पर लिखा था कि यह बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण है, इस पर गंभीरता से कार्रवाई करने की जरूरत है। इसके बाद बावजूद संबंधित अधिकारियों की आंख नहीं खुली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी कमिश्नर को जाता है पैसा...
किशोर सिंह कुशवाह ने अपनी शिकायत में लिखा कि इस मामले में की सूचना जब संबंधित संस्था से की तो कहा गया कि इसका पैसा दिल्ली नगर निगम कमिश्नर को जाता है। इस प्रकार से एमसीडी में भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण दिखाई देता है। उन्होंने आगे लिखा कि श्रीमान जी से विनम्र अनुरोध है कि इस प्रकार के बड़े-बड़े यूपीएएसी के कोचिंग संस्थान जो विद्यार्थियों का जीवन दांव पर लगाकर अवैध जगह पर कक्षा संचालित कर रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई हो तो आपकी अति कृपा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed