Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Taxi and bus operators to protest at Delhi Secretariat on the 17th

Delhi NCR News: 17 को दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन करेंगे टैक्सी और बस ऑपरेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
- डीजल वाहनों पर रोक, भारी चालान और नए उपकरणों के खर्च से नाराज हैं परिवहन कारोबारी, सरकार की नीतियों के खिलाफ उतरेंगे सड़क पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की परिवहन नीतियों के विरोध में टैक्सी और बस ऑपरेटर 17 नवंबर को दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने इसकी घोषणा की है। संगठन का दावा है कि प्रदर्शन में हजारों टैक्सी और बस ऑपरेटर, वाहन मालिक और चालक शामिल होंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट का कहना है कि बीएस-4 डीजल बसों पर स्थायी रोक, डीजल टैक्सियों पर चार महीने का प्रतिबंध और भारी ट्रैफिक चालान से परिवहन कारोबार पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा पैनिक बटन और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगवाने का खर्च भी वाहन मालिकों पर बोझ बढ़ा रहा है। उनका आरोप है कि इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की अनिवार्यता से भी छोटे वाहन संचालकों की परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन


संगठन के मुताबिक, इन फैसलों से हजारों वाहन मालिकों और चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कई बार समय मांगा गया, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। संजय सम्राट ने दिल्ली-एनसीआर के टैक्सी ऑपरेटरों, बस मालिकों, टूरिस्ट वाहन संचालकों और चालकों से 17 नवंबर को दिल्ली सचिवालय पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन परिवहन कारोबार से जुड़े परिवारों की रोजी-रोटी बचाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed