फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi court acquits ex-coal secretary, ex-joint secretary and director in coal scam case

Delhi Court: कोयला घोटाला मामले में बड़ी खबर, पूर्व कोयला सचिव समेत दो अन्य भी हुए बरी

Fri, 06 Jun 2025 03:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 03:23 PM IST
सार

दिल्ली की एक कोर्ट ने शुक्रवार को झारखंड में महुआगढ़ी कोयला ब्लॉक के आवंटन से जुड़े एक मामले में आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता, पूर्व संयुक्त सचिव (कोयला) के एस क्रोफा और तत्कालीन निदेशक के सी समारिया को बरी कर दिया।

विज्ञापन
Delhi court acquits ex-coal secretary, ex-joint secretary and director in coal scam case
Court Room - फोटो : ANI

विस्तार

राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर स्थित विशेष अदालत ने शुक्रवार को झारखंड के महुआगढ़ी कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व कोयला सचिव को दोषमुक्त करार दिया। 

विज्ञापन


अदालत ने अपने आदेश में पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता, पूर्व संयुक्त सचिव (कोयला) के एस क्रोफा और तत्कालीन निदेशक के सी समरिया को बरी कर दिया। 

विशेष न्यायाधीश संजय बंसल ने अपने फैसले में कहा कि इन अधिकारियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले। हालांकि, कोर्ट ने जास इंफ्रास्ट्रक्चर कैपिटल लिमिटेड और इसके तत्कालीन निदेशक मनोज कुमार जायसवाल को कोयला ब्लॉक आवंटन में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का दोषी पाया।
विज्ञापन


यह मामला कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसमें कंपनी पर गलत जानकारी देकर लाभ लेने का आरोप था। कोर्ट ने पाया कि जास इंफ्रास्ट्रक्चर और जायसवाल ने नियमानुसार प्रक्रिया का पालन नहीं किया। सजा पर बहस 8 जुलाई, 2025 को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले से कोयला आवंटन घोटाले के अन्य मामलों पर भी असर पड़ सकता है, जो लंबे समय से चर्चा में हैं। यह निर्णय कोयला मंत्रालय के पूर्व अधिकारियों के लिए राहत भरा है, जबकि दोषी कंपनी और इसके निदेशक को कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Delhi Classroom Scam: सत्येंद्र जैन पहुंचे एसीबी दफ्तर, क्लासरूम घोटाला मामले में होगी पूछताछ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed