फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Rekha Gupta Offers Prayers at Pracheen Shiv Mandir on Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi: दिल्ली सीएम रेखा गणेश चतुर्थी पर प्राचीन शिव मंदिर पहुंचीं, की पूजा-अर्चना

Wed, 27 Aug 2025 11:43 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 11:43 AM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणेश चतुर्थी पर प्राचीन शिव मंदिर में पूजा की और दिल्ली की प्रगति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta Offers Prayers at Pracheen Shiv Mandir on Ganesh Chaturthi
सीएम रेखा - फोटो : X @ANI

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणेश चतुर्थी के दिन कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश से दिल्ली की प्रगति और सभी विकास कार्यों को बिना किसी विघ्न के पूर्ण होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।  

विज्ञापन


सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मैं देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि सभी विकास कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हों और दिल्ली तरक्की करे। भगवान गणेश हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आज 27 अगस्त 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन दिन को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। गजानन, एकदंत, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक जैसे कई नामों से पूजे जाने वाले बप्पा का आगमन भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है।

इस दिन लोग अपने घरों में बप्पा की स्थापना कर विधिपूर्वक पूजन करते हैं। आरती के जरिए उनका स्वागत करते हैं। माना जाता है कि इस दिन "जय गणेश जय गणेश देवा" जैसी आरतियों का श्रद्धा भाव से गायन करने से भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

गणेश चतुर्थी 2025 का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1:53 बजे होगी और इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3:43 बजे होगा। उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए पर्व 27 अगस्त को ही मनाया जाएगा। गणपति स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। यह समय अभिजीत मुहूर्त माना गया है, जो अत्यंत शुभ और फलदायक होता है। इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके गणेश जी के सामने व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इससे व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed