फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Oath Ceremony Who will be the CM of Delhi, Delhi New CM Announcement News

कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री?: सस्पेंस अब भी बरकरार, इस तर्ज पर विधायक दल की बैठक में आज होगा खुलासा

Wed, 19 Feb 2025 09:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Feb 2025 09:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पद के लिए तो कई विधायक दौड़ में हैं, लेकिन आखिरी फैसला आज विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी।

विज्ञापन
Delhi CM Oath Ceremony Who will be the CM of Delhi, Delhi New CM Announcement News
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका पता आज चल सकता है। दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी है। सरकार की कमान किसके हाथ होगी, इसका खुलासा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विधायक दल की बैठक में ही होगा। 

विज्ञापन

केंद्र से नियुक्त ऑब्जर्वर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल की बैठक आज होगी
गुरुवार की सुबह 11:15 पर कार्यक्रम शुरू होगा और दोपहर 12: 25 पर खत्म होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाएंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए तो कई विधायक दौड़ में हैं, लेकिन आखिरी फैसला आज विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी। उन्हें नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की सूची भी सौंपी जाएगी। इसके बाद उपराज्यपाल प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजेंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय टीम से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे जो प्रस्ताव से आलाकमान को अवगत कराएंगे। नियमों का उल्लंघन न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी पूरी हो गई हैं। रामलीला मैदान में 30000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, तीन बड़े स्टेज बनाए गए हैं। मुख्य स्टेज पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, लेफ्टिनेंट गवर्नर और दिल्ली के मुख्यमंत्री बैठेंगे। दूसरे मंच पर धर्म गुरुओं को बैठने की जगह होगी। तीसरी मंच पर दिल्ली के मौजूदा सांसद और चुने हुए विधायक बैठेंगे। फिल्मी सितारे और धर्म गुरु भी शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नामों पर चल रही है चर्चा
मुख्यमंत्री के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, रवींद्र इंद्रराज सिंह व कैलाश गंगवाल के नामों की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर चौंका सकती है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस तरह की परिपाटी देखने को भी मिली है।

विज्ञापन

दिल्ली में धमाकेदार वापसी को यादगार बनाने में जुटी भाजपा
केंद्र से लेकर प्रदेश भाजपा की टीमें शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में जुटी हैं। बैठकों के साथ-साथ आयोजन स्थल रामलीला मैदान में भाजपा नेता दौरा भी कर रहे हैं। राजनिवास से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। आयोजन स्थल पर टेंट और सोफे लगाए गए है। मेहमानों के बैठने के लिए बड़ी संख्या में कुर्सियां और एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। रामलीला मैदान की चहारदीवारी पर नया रंग-रोगन किया गया है।

राजनेता, धर्म गुरु, कलाकार, मुंबई के उद्योगपति मौजूद रहेंगे
शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:15 बजे से शुरू होगा। मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी बैठक हुई। भाजपा नेताओं का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा। वीरेंद्र सचदेवा व तरुण चुघ ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी मुलाकात की। इधर, रामलीला मैदान में तीन मंच तैयार किए गए हैं। मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित 50 से ज्यादा हाई सिक्योरिटी वाले नेता रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर बैठेंगे, जबकि दूसरे मंच पर नवनिर्वाचित भाजपा विधायक व तीसरे पर साधु-संत, फिल्म कलाकार समेत विशेष अतिथि देखेंगे।

राजनेता, धर्म गुरु, कलाकार, मुंबई के उद्योगपति मौजूद रहेंगे
समारोह से पहले रंगारंग कार्यक्रम होगा। कैलाश खैर की प्रस्तुति भी हो सकती है। केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित वर्ग के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें लाडली-बहनों को भी बुलाया जाएगा। फिल्मी सितारों में अक्षय कुमार, मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति, किसानों समेत करीब 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में बाबा धीरेंद्र शास्त्री समेत अन्य धर्म गुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed