{"_id":"60714ec38ebc3e5904762262","slug":"delhi-cm-kejriwal-visit-lnjp-hospital-know-what-he-says-about-lockdown-in-capital-and-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : लॉकडाउन लगाने को लेकर क्या बोले केजरीवाल, आपके लिए जानना है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : लॉकडाउन लगाने को लेकर क्या बोले केजरीवाल, आपके लिए जानना है जरूरी
Sat, 10 Apr 2021 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:08 PM IST
सार
- दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते मुख्यमंत्री ने किया एलएनजेपी अस्पताल का दौरा
- दिल्ली में लॉकडाउन और वैक्सीन को लेकर बताई जरूरी बात
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में जायजा लेने पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। यहांं से निकलते वक्त केजरीवाल ने एक बार फिर कोरोना के टीके और लॉकडाउन को लेकर ये बात कही।
केजरीवाल से जब राजधानी में वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास सात से दस दिन के लिए वैक्सीन के पर्याप्त डोज हैं। अगर हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए और आयु सीमा हटा दी जाए तो हम पूरी दिल्ली को दो-तीन महीने के अंदर ही टीका लगा सकते हैं।
वहीं जब केजरीवाल से बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते लॉकडाउन की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि कुछ नई पाबंदियां जल्द ही लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
एम्स और लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में बंद हुई ओपीडी
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान एम्स और एलएनजेपी अस्पताल ने एक बार फिर ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया है। हालांकि मरीज ऑनलाइन ओपीडी पंजीयन के जरिये एम्स में डॉक्टर को दिखा सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन सीमित संख्या होगी। हर विभाग को एक दिन में मरीजों के पंजीयन की संख्या तय करनी होगी। इसके आधार पर रोगियों को एम्स बुलाया जा सकेगा। अब एलएनजेपी अस्पताल में सिर्फ पुराने पंजीकरण वाले रोगियों को ही इलाज मिलेगा। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पताल निदेशक ने यह फैसला लिया है।

If we have enough doses & age bar is removed, we can vaccinate people within 2-3 months in Delhi. Currently, we've vaccine for 7-10 days. We need to remove age criteria & scale up vaccination. There'll be no lockdown. New restrictions will be imposed soon:Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/v8YfK1SUks
— ANI (@ANI) April 10, 2021