फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm kejriwal press conference on security says cctv camera by BHEL in coming days every corner o

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने सुरक्षा व्यवस्था पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- शहर के चप्पे-चप्पे पर लगेंगे कैमरे

Fri, 03 Dec 2021 12:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Dec 2021 12:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कैमरे सड़कों से हर पब्लिक प्लेस में लगे हैं। पूरी दुनिया में सीसीटीवी कैमरे लगने के मामले में दिल्ली नंबर वन शहर बन गया है। एक शहर में प्रति स्क्वायर मील में कितने कैमरे लगे हैं इस मामले में दिल्ली पहले स्थान पर है।

विज्ञापन
Delhi cm kejriwal press conference on security says cctv camera by BHEL in coming days every corner o
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीसीटीवी योजना के दूसरे चरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार बनने के सात सालों में पूरी दिल्ली में दो लाख 75 हजार सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कैमरे सड़कों से हर पब्लिक प्लेस में लगे हैं। पूरी दुनिया में सीसीटीवी कैमरे लगने के मामले में दिल्ली नंबर वन शहर बन गया है। एक शहर में प्रति स्क्वायर मील में कितने कैमरे लगे हैं इस मामले में दिल्ली पहले स्थान पर है। एक संस्था ने सर्वेक्षण कराया था जिसमें दिल्ली में प्रति स्क्वायर मील में 1826 कैमरे लगे हैं। नंबर दो पर लंदन है जहां 1138 कैमरे लगे हैं। इसका मतलब ये है कि हम लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और पेरिस इन सबसे आगे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल बोले कि, हमारे देश में दूसरे नंबर चेन्नई आता है, दिल्ली में वहां से तीन गुना ज्यादा और मुंबई से 11 गुना ज्यादा कैमरे लगे हैं। जबसे ये कैमरे लगे हैं महिलाओं की सुरक्षा में इजाफा हुआ है वह सुरक्षित महसूस करने लगी हैं। पुलिस को भी अब अपराध सुलझाने में भी बहुत मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 1 लाख 40 हजार कैमरे और लगेंगे
केजरीवाल ने कहा कि आज मैं आपके लिए एक और खुशखबरी लेकर आया हूं कि हम दिल्ली में एक लाख 40 हजार सीसीटीवी कैमरे और लगाने जा रहे हैं। दो लाख 75 हजार पहले ही लग चुके हैं और एक लाख 40 हजार और कैमरे लगने से दिल्ली के चप्पे चप्पे पर कैमरे लग जाएंगे।

चार मेगा पिक्सल के होंगे कैमरे
केजरीवाल ने सीसीटीवी के लिए एलजी हाउस में जो धरना करना पड़ा उसका भी जिक्र किया। उन्होंने कहा अगर सही नियत से काम करो तो जरूर पूरा होता है। उन्होंने कहा कि हम कैमरे भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए लगा रहे हैं। यह बहुत बेहतरीन कैमरे हैं। किसी भी कारण से अगर कैमरा काम नहीं कर रहा तो उसका अलार्म कमांड सेंटर को चला जाएगा।


ये कैमरे चार मेगा पिक्सल के हैं और रात में भी काम करता है। इनका पासवर्ड तीन-चार लोगों के पास होगा जो दुनिया के किसी भी कोने से इसकी मॉनिटरिंग कर सकेंगे। इन कैमरों में 30 दिन का डाटा सुरक्षित रहेगा। सीएम ने कहा, हमारे लिए दिल्ली के नागरिकों, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। CCTV योजना के दूसरे चरण के तहत अब पूरी दिल्ली में 1 लाख 40 हज़ार कैमरे और लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed