फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Kejriwal asks Centre to take note of mass layoffs in tech firms, take right steps

टेक कंपनियों में छंटाई से चिंतित केजरीवाल: दिल्ली के सीएम ने केंद्र को लिखा खत, कहा- सही कदम उठाएं

Mon, 23 Jan 2023 04:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Jan 2023 04:30 PM IST
सार

इस महीने की शुरुआत में ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला ने कहा कि कंपनी 10 हजार कर्मचारियों को निकालेगी। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का पांच प्रतिशत है।

विज्ञापन
Delhi CM Kejriwal asks Centre to take note of mass layoffs in tech firms, take right steps
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टेक कंपनियों में इन दिनों चल रही छटनी की प्रक्रिया पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार को स्थिति का सही आकलन करके उचित कदम उठाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


बीते कुछ समय में अमेरिका समेत बहुत से देशों में कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने अपने यहां भारी संख्या में लोगों को नौकरी से निकाला है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'IT सेक्टर में बहुत बड़े स्तर पर युवाओं को निकाला जा रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि भारत की स्तिथि की समीक्षा करे और उचित कदम उठाए'
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला ने कहा कि कंपनी 10 हजार कर्मचारियों को निकालेगी। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का पांच प्रतिशत है। नाडेला ने यह घोषणा करते हुए कहा कि हमारे लिए यह करना बेहद मुश्किल है लेकिन वर्तमान आर्थिक अनिश्चितता की परिस्थितियों को देखते हुए हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को बड़ी संख्या में निकालने वाली माइक्रोसॉफ्ट सबसे नई कंपनी है। इससे पहले फेसबुक और अमेजन जैसी टेक कंपनियां पहले ही हजारों को कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। वर्तमान की परिस्थितियों को नाडेला ने महत्वपूर्ण बदलाव का दौर कहा है। उन्होंने कहा, जिन ग्राहकों ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने डिजिटल खर्च को बढ़ाया था, वे अब इसे कम खर्च में अधिक करने के लिए अनुकूलित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed